तोरवा पुलिस की छापेमार कार्यवाही… फरार वारंटियों पर कसा शिकंजा, 10 वारंट तामील

तोरवा पुलिस की छापेमार कार्यवाही… फरार वारंटियों पर कसा शिकंजा, 10 वारंट तामील

बिलासपुर (अमर छत्तीसगढ़) 16 मई

गिरफ्तार वारंटीगण :-
1. अमर ध्रुव पिता भीम ध्रुव, उम्र 30 वर्ष, निवासी देवरीडीह, तोरवा
2. रोहित ध्रुव पिता संतोष ध्रुव, उम्र 24 वर्ष, निवासी देवरीखुर्द, तोरवा (02 गिरफ्तारी वारंट)
3. देवेन्द्र सिंह ठाकुर पिता विनोद सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी देवरीखुर्द, तोरवा
4. छोटू उर्फ रितेश रजक पिता राधे रजक, उम्र 27 वर्ष, निवासी तोरवा बस्ती
5. अल्हा रजक पिता धन्ना रजक, उम्र 19 वर्ष, निवासी तोरवा, बिलासपुर
6. प्रकाश दास पिता गुरुवारू दास, उम्र 19 वर्ष, निवासी अटल आवास देवरीखुर्द, तोरवा
7. अमर रजक पिता धन्ना रजक, उम्र 36 वर्ष, निवासी तोरवा, बिलासपुर
8. विशाल ध्रुव पिता राधेलाल, उम्र 29 वर्ष, निवासी तोरवा बस्ती
9. संजय केवंट पिता सौखीलाल, उम्र 37 वर्ष, निवासी दोमुहानी, तोरवा

मामले का संक्षिप्त विवरण :-

थाना तोरवा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में आम जनता की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार पेट्रोलिंग, अड्डाबाजी चेकिंग एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

माननीय न्यायालय द्वारा पूर्व में जमानत पर रिहा किए गए कुछ आरोपी लगातार न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे तथा फरार चल रहे थे। उक्त आरोपियों के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा गैर-जमानती एवं जमानती वारंट जारी कर तामील हेतु थाना तोरवा पुलिस को निर्देशित किया गया था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में दिनांक 16.05.2026 को थाना तोरवा पुलिस द्वारा विशेष छापेमार अभियान चलाकर फरार वारंटियों की पतासाजी की गई। अभियान के दौरान कुल 08 गैर-जमानती वारंट एवं 02 जमानती वारंट तामील किए गए।

गिरफ्तार वारंटियों को विधिवत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंटियों के विरुद्ध जेल वारंट जारी किए जाने पर उन्हें जेल दाखिल कराया गया.

Chhattisgarh