रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी की कॉन्फ्रेंस मेंविधि महाविद्यालय राजनांदगांव भी शामिल.. प्राचार्य डॉ. निमिषा रिसोर्स पर्सन बनीं …

रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी की कॉन्फ्रेंस मेंविधि महाविद्यालय राजनांदगांव भी शामिल.. प्राचार्य डॉ. निमिषा रिसोर्स पर्सन बनीं …



राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) , 17 मई । आई टी एम यूनिवर्सिटी रायपुर में आयोजित राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में नगर के पंडित किशोरीलाल शुक्ल विधि महाविद्यालय की सक्रिय सहभागिता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.निमिषा ने रिसोर्स पर्सन के रूप में निभाई । ” प्री -लिटिगेशन एवं पोस्ट-लिटिगेशन मिडिएशन ” विषय पर प्रभावी चर्चा का हिस्सा बनते हुए डॉ. निमिषा ने अपने विचार रखे ।
रायपुर में आयोजित तृतीय राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में पंडित किशोरीलाल शुक्ल विधि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. निमिषा मिश्रा ने रिसोर्स पर्सन के में अपनी प्रभावी भूमिका का निर्वहन किया ।

डॉ. निमिषा ने मध्यस्थता की वर्तमान आवश्यकता , न्यायिक प्रक्रिया में उसकी प्रभावशीलता तथा प्री – लिटिगेशन एवं पोस्ट – लिटिगेशन मिडिएशन के बदलते आयामों पर अपने विचारों से सभासदों को अवगत कराया ।

उन्होंने कॉन्फ्रेंस के विषय को सौहार्दपूर्ण न्याय के क्षेत्र में जरूरी करार दिया । सम्मेलन में महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक द्व्य सुश्री सुरभि अग्रवाल एवं सोनाक्षी सिरवानी ने भी प्रतिभागी के रूप में सहभागिता की ।

Chhattisgarh