रायपुर में एक और लिफ्टकांड : बीजेपी प्रवक्ता अमित चिमनानी समेत 10 लोग फंसे, वीडियो जारी कर की कार्रवाई की मांग

रायपुर में एक और लिफ्टकांड : बीजेपी प्रवक्ता अमित चिमनानी समेत 10 लोग फंसे, वीडियो जारी कर की कार्रवाई की मांग

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 19 मई । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लिफ्टकांड बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को रजबंधा मैदान स्थित निजी कॉम्प्लेक्स में अचानक लिफ्ट खराब होने की वजह से बीजेपी प्रवक्ता अमित चिमनानी समेत 10 लोग लगभग 15 मिनट तक फंसे रहे।

जिसके बाद किसी तरह सुरक्षा गार्ड ने दरवाजे खुलवाकर उन्हें बाहर निकाला। श्री चिमनानी ने इसका वीडियो जारी कर प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार, निजी कॉम्प्लेक्स में भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी और अन्य लोग लिफ्ट से ऊपर जा रहे थे। इस दौरान लिफ्ट अचानक बंद हो गया. सभी ने बार-बार अलार्म और फोन से मदद मांगने की कोशिश की, लेकिन किसी प्रकार की तकनीकी सहायता नहीं मिल सकी।

कुछ समय बाद कॉम्पलेक्स के सुरक्षा गार्ड और कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद लिफ्ट का गेट खुलवाया। इसके बाद सभी सुरक्षित बाहर निकल पाए।

भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी ने वीडियो जारी कर कहा कि, इस कॉम्प्लेक्स में पहले भी लिफ्ट खराब होने की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। कभी बुजुर्ग तो कभी महिलाएं यहां लिफ्ट में फंस जाती हैं। उन्होंने जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से नियमों के तहत कार्रवाई की मांग की है।

Chhattisgarh