ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा जमातपारा में “शिव अमृत वाणी एवं राजयोग मेडिटेशन शिविर”

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा जमातपारा में “शिव अमृत वाणी एवं राजयोग मेडिटेशन शिविर”

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 28 मई – प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा नया गुरुद्वारा के पीछे ,शीतला मन्दिर मार्ग ,जमातपारा राजनांदगांव में 29 मई शुक्रवार से 4 जून2026 गुरुवार तक प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक “शिव अमृतवाणी एवं राजयोग मेडिटेशन शिविर” का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में मुख्य वक्ता राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी पुष्पा दीदी उपस्थित रहकर आध्यात्मिक जीवन से जुड़े विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन देंगी।

शिविर में विशेष रूप से मन की शांति, सकारात्मक सोच, जीवन में सफलता, संबंधों में मधुरता तथा तनावमुक्त जीवन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से मानसिक एवं आध्यात्मिक सशक्तिकरण प्रदान करना है।

संस्था के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ लेने की अपील की है। यह शिविर सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए निःशुल्क आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन ध्यान एवं प्रेरणादायी विचारों का विशेष सत्र भी रहेगा।

Chhattisgarh