बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ़) 3 जुन । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा 18249/18250 तथा 18251/18252 हसदेव एक्सप्रेस की सेवाओं का विलय कर इसे प्रतिदिन नियमित रूप से संचालित करने का निर्णय लिया गया है। वर्तमान में 18249/18250 रायपुर–कोरबा–रायपुर हसदेव एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन तथा 18251/18252 रायपुर–कोरबा–रायपुर हसदेव एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन संचालित की जा रही है।
इन दोनों ट्रेनों की सेवाओं का विलय करते हुये 01 अगस्त 2026 से ट्रेन संख्या 18249/18250 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस के रूप में प्रतिदिन संचालित होगी।इस निर्णय का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यात्रियों को अब दो अलग-अलग ट्रेन नंबरों और अलग-अलग संचालन दिनों की जानकारी याद रखने की आवश्यकता नहीं होगी। एक ही ट्रेन संख्या 18249/18250 हसदेव एक्सप्रेस प्रतिदिन उपलब्ध रहेगी। जिससे यात्रा योजना बनाना अधिक सरल और सुविधाजनक होगा। इस ट्रेन में कुल 15 आधुनिक एलएचबी (LHB) कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

