मिली स्वीकृति , अब विधि महाविद्यालय में विद्यार्थी कर सकेंगे एलएलएम की पढ़ाई

मिली स्वीकृति , अब विधि महाविद्यालय में विद्यार्थी कर सकेंगे एलएलएम की पढ़ाई

     राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ़) ,12 जून । नांदगांव शिक्षा मंडल ,राजनांदगांव की शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को और ज्यादा ऊंचाई प्राप्त हुई है । बहु प्रतिक्षित एल एल एम कक्षाओं के संचालन को उच्च शिक्षा विभाग , छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई । 25 सीटों के लिए मिली हरि झंडी ने नगर के पंडित किशोरीलाल शुक्ल विधि महाविद्यालय में विधि की शिक्षा ग्रहण कर रहे भविष्य के अधिवक्ताओं के लिए स्वर्णिम भविष्य का मार्ग प्रशस्त किया है । शैक्षणिक सत्र 2026-27 से उक्त पाठ्यक्रम में विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे । 
                   नांदगांव शिक्षा मंडल के अध्यक्ष श्री सुरेश एच लाल ,अधिवक्ता ने बताया कि पंडित किशोरीलाल शुक्ल विधि महाविद्यालय द्वारा संचालित तीन वर्षीय एल एल बी शिक्षा के लिए भी 40 अतिरिक्त सीट प्रदान की गई हैं । साथ ही अब एल एल एम जैसे उच्च स्तरीय पाठ्यक्रम के लिए मिली स्वीकृति संस्था की प्रतिबद्धता के दृष्टिकोण से मिल का पत्थर साबित होगी । नगर में एल एल एम पाठ्यक्रम की मान्यता हेतु विशेष रूप से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रयास के लिए नांदगांव शिक्षा मंडल ने कृतज्ञता प्रकट की है । स्थानीय प्रशासन सहित जन प्रतिनिधियों ने भी एल एल एम स्वीकृति हेतु अपना अमूल्य योगदान किया ।

Chhattisgarh