रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 14 जून 2026।
तेरापंथ युवक परिषद, रायपुर के वर्ष 2026-27 के अध्यक्ष पद हेतु संपन्न निर्वाचन में श्री आकाश बैद विजयी घोषित हुए। निर्वाचन प्रक्रिया उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।
निर्वाचन में कुल 174 मत पड़े, जिनमें से 1 मत निरस्त एवं 3 मत नोटा (NOTA) के पक्ष में रहे। श्री आकाश बैद को 89 मत प्राप्त हुए, जिसके साथ वे तेरापंथ युवक परिषद, रायपुर के आगामी कार्यकाल 2026-27 के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
निर्वाचन परिणाम घोषित होने के पश्चात परिषद के सदस्यों एवं शुभचिंतकों ने श्री आकाश बैद को शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ प्रेषित कीं। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री आकाश बैद ने सभी मतदाताओं एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे परिषद की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए सेवा, संस्कार, संगठन एवं समर्पण के मूल्यों के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने युवाओं को परिषद की गतिविधियों से अधिकाधिक जोड़ने तथा सामाजिक, धार्मिक एवं व्यक्तित्व विकास संबंधी कार्यक्रमों को नई ऊर्जा के साथ संचालित करने का संकल्प व्यक्त किया।
परिषद के वरिष्ठ सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री आकाश बैद के नेतृत्व में तेरापंथ युवक परिषद, रायपुर संगठनात्मक सुदृढ़ता, युवा जागरण एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ प्राप्त करेगी।

