टीपीएफ रायपुर शाखा ने सामूहिक सामायिक साधना एवं संबोध कार्यशाला के साथ मनाया 17वाँ स्थापना दिवस

टीपीएफ रायपुर शाखा ने सामूहिक सामायिक साधना एवं संबोध कार्यशाला के साथ मनाया 17वाँ स्थापना दिवस

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) , 14 जून 2026।

तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम (TPF) रायपुर शाखा द्वारा टीपीएफ का 17वाँ स्थापना दिवस आध्यात्मिक गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शनिवार, 13 जून 2026 को सामूहिक सामायिक साधना का आयोजन किया गया, जिसमें सदस्यों ने आध्यात्मिक भावों के साथ सहभागिता कर आत्मिक उन्नयन का अनुभव किया।

सामूहिक साधना के उपरांत संबोध कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपासिका श्रीमती सरोज जी कोठारी एवं उपासक श्री गौतम गुलगुलिया ने नवकार महामंत्र विषय पर ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी सत्र प्रस्तुत किया। उन्होंने नवकार महामंत्र के आध्यात्मिक, नैतिक एवं व्यावहारिक पक्षों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित सदस्यों का मार्गदर्शन किया।

इस वर्ष की स्थापना दिवस थीम “Together We Grow” को सार्थक करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से आध्यात्मिक समृद्धि एवं आत्मविकास की भावना को आत्मसात किया। वक्ताओं ने आशा व्यक्त की कि इसी प्रकार सभी सदस्य जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति, विकास एवं उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहेंगे।

कार्यक्रम में विशेष रूप से टीपीएफ ईस्ट ज़ोन-2 के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र चोरड़िया, टीपीएफ रायपुर शाखा के अध्यक्ष श्री संजय जैन, आई.पी.पी. श्री तरुण नाहर, उपाध्यक्ष श्री अरुण सिपानी तथा सचिव श्री कलश नाहर सहित अनेक सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का समापन टीपीएफ के उज्ज्वल भविष्य एवं सभी सदस्यों के सर्वांगीण विकास की मंगलकामनाओं के साथ किया गया।

Chhattisgarh