श्री विराग मुनि के लगातार 166 दिनों का जैन उपवास , सोमवती अमावस्या पर चमत्कारी जैन दादाबाड़ी में अनुमोदनार्थ दादागुरुदेव की बड़ी पुजा…. विश्व के जैन समुदाय में श्री विराग मुनि के 165 उपवास की गूंज , अनुमोदना में 1 करोड़ 65 लाख नवकार जाप का आव्हान

श्री विराग मुनि के लगातार 166 दिनों का जैन उपवास , सोमवती अमावस्या पर चमत्कारी जैन दादाबाड़ी में अनुमोदनार्थ दादागुरुदेव की बड़ी पुजा…. विश्व के जैन समुदाय में श्री विराग मुनि के 165 उपवास की गूंज , अनुमोदना में 1 करोड़ 65 लाख नवकार जाप का आव्हान

रायपुर (अमर छत्तीसगढ़) 15 जुन।

खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी म सा हस्ते प्रतिष्ठित चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी भैरव सोसायटी में सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर आगम ज्ञाता , युवा हृदय सम्राट , सरल स्वभावी प पु गणाधीश , पन्यास प्रवर , गणिवर्य श्री विनयकुशल मुनि जी म सा के सुशिष्य ओजस्वी वक्ता , दिव्य तपस्वी श्री विराग मुनि जी के गतिमान 165 वे उपवास के अनुमोदनार्थ दादागुरुदेव की बड़ी पूजा सोमवार 15 जून को प्रातः 9 . 30 बजे से होगी ।

श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष सन्तोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि पूज्य श्री विराग मुनि जी के लगातार 164 वां उपवास पूर्ण हुआ व तपस्या अनवरत जारी है , गुरुदेव सुखशाता पूर्वक स्वस्थ हैं और विहार कर रहे हैं , गुरुभक्ति हेतु दादागुरुदेव की बड़ी पूजा के साथ छत्तीसगढ़वासियों की सुख समृद्धि की कामना की जावेगी ।

अध्यक्ष सन्तोष बैद , वर्धमान चोपड़ा , दीप्ती बैद , निर्मल पारख मंजू कोठारी विवेक बैद द्वारा बड़ी पूजा विधान सम्पन्न होगा । सोमवती अमावस्या पर पूजा पश्चात लाभार्थी परिवारों की ओर से प्रभावना रखी गई है ।

जैन धर्म के वर्तमान शासनपति भगवान महावीर स्वामी ने भी अपने साधना काल में अभिग्रह युक्त 5 माह 25 दिन का उपवास किया था और परमात्मा का पारणा चंदनबाला के हाथों हुआ था । विश्व के जैन समुदाय में श्री विराग मुनि के 165 उपवास की गूंज , अनुमोदना में 17 जून को 1 करोड़ 65 लाख नवकार जाप का आव्हान श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट ने किया है ।

Chhattisgarh