उदयाचल-एमएमआई नारायणा की हड्डी एवं जोड़ विशेषज्ञ ओपीडी को मिल रहा उत्कृष्ट प्रतिसाद, बड़ी संख्या में हुए पंजीयन

उदयाचल-एमएमआई नारायणा की हड्डी एवं जोड़ विशेषज्ञ ओपीडी को मिल रहा उत्कृष्ट प्रतिसाद, बड़ी संख्या में हुए पंजीयन


राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 7 जुलाई ।
उदयाचल हेल्थ एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट, राजनांदगांव एवं एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में 09 जुलाई 2026 (गुरुवार) को आयोजित होने वाली हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ ओपीडी को जिले -वासियों का शानदार प्रतिसाद मिल रहा है। ओपीडी के लिए बड़ी संख्या में मरीजों ने पहले ही अपना पंजीयन करा लिया है और लगातार नए पंजीयन भी हो रहे हैं।


इस विशेष ओपीडी में एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल, रायपुर के हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. पंकज पटेल प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक मरीजों का परीक्षण कर विशेषज्ञ परामर्श देंगे। घुटनों का दर्द, कूल्हों एवं अन्य जोड़ों का दर्द, आर्थराइटिस, फ्रैक्चर तथा हड्डियों एवं जोड़ों से संबंधित विभिन्न समस्याओं का विशेषज्ञ उपचार एवं मार्गदर्शन उपलब्ध रहेगा।


संस्थान प्रबंधन के अनुसार, पूर्व में आयोजित सुपर स्पेशलिस्ट ओपीडी को मिले विश्वास के चलते इस बार भी रिकॉर्ड संख्या में अग्रिम पंजीयन हुए हैं। इच्छुक मरीज सीमित शेष स्लॉट के लिए 7869635477 एवं 8469336000 पर संपर्क कर अपना पंजीयन सुनिश्चित कर सकते हैं।
उक्त जानकारी संस्था के जनसंपर्क प्रभारी श्री गुरदीप सिंह बग्गा ने दी।

Chhattisgarh