रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 8 जुलाई । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला स्थित थ्री डी फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में 3 मजदूरों की मौत हो गई। इस घटना के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं मृतकों के परिवार को कारखना प्रबंधन ने आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा कर दी है।
फैक्ट्री में ब्लास्ट की घटना को लेकर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हादसे के बाद कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री को बंद कर दिया गया है। मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया गया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि आगे भी उद्योगों में सुरक्षा पर कड़ाई से काम किया जाएगा।
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने घटना को लेकर कहा कि उरला के थ्री डी फैक्ट्री में ब्लास्ट की घटना बेहद दुखद है। फैक्ट्री को तत्काल बंद कर दिया गया है। साथ ही घटना की जांच के आदेश भी दिए गए है। उन्होंने बताया कि मृतकों 30-30 लाख मुआवजे का प्रावधान किया गया हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसपर कार्रवाई की जाएगी।

