राजनांदगांव प्रेस क्लब के संरक्षक राजेंद्र व्यास का निधन : पत्रकारिता जगत में शोक की लहर, संपादक सोना ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

राजनांदगांव प्रेस क्लब के संरक्षक राजेंद्र व्यास का निधन : पत्रकारिता जगत में शोक की लहर, संपादक सोना ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 8 जुलाई । प्रेस क्लब राजनांदगांव के संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र व्यास का बुधवार, 8 जुलाई 2026 को निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से राजनांदगांव सहित प्रदेश के पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। अमर छत्तीसगढ़ के संपादक डॉ सी एल जैन सोना जैन एवं उप संपादक अमरेश जैन ने राजेंद्र व्यास के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

अमर छत्तीसगढ़ के संपादक डॉ सी एल जैन सोना जैन ने कहा कि राजेंद्र व्यास का पत्रकारिता और समाज के प्रति योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा तथा उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। उनके निधन पर शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

राजेंद्र व्यास पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों से लंबे समय से जुड़े रहे। प्रेस क्लब राजनांदगांव के संरक्षक के रूप में उन्होंने संगठन को मजबूत करने और पत्रकारों के हितों के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।

प्रेस क्लब अध्यक्ष सचिन अग्रहरि ने कहा उनके निधन से पत्रकारिता जगत ने एक अनुभवी, सरल और सम्मानित व्यक्तित्व को खो दिया है। परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम यात्रा गुरुवार, 9 जुलाई को दोपहर 3 बजे उनके निवास स्थान लालबाग सिंधी कालोनी से निकलेगी । वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

Chhattisgarh