सूरजपुर।(अमर छत्तीसगढ़) 9 जुलाई छत्तीसगढ़ में स्कूलों के खुलते ही शराबी शिक्षकों की करतूत सामने आने लगी है। ताजा मामला सूरजपुर के रामानुजनगर ब्लॉक के शाल्ही गांव स्थित खोरखोरीपारा प्राथमिक स्कूल का है, जहां के हेडमास्टर नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचे। उनका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला रामानुजनगर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम शाल्ही के खोरखोरीपारा प्राथमिक स्कूल का है। यहां पदस्थ हेडमास्टर हरिनंदन सिंह स्कूल के समय में शराब के नशे में इतने धुत थे कि वे खुद को संभाल भी नहीं पा रहे थे। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हेडमास्टर नशे की हालत में जमीन पर लेटे हुए हैं और लगातार गाली-गलौज कर रहे हैं। फिलहाल अब देखना होगा कि विभाग इस पर क्या एक्शन लेता है।

