अकलतरा चातुर्मास-2026… मुनिश्री 108 प्रसाद सागर एवं शीतल सागर महाराज का मंगल प्रवेश

अकलतरा चातुर्मास-2026… मुनिश्री 108 प्रसाद सागर एवं शीतल सागर महाराज का मंगल प्रवेश

अकलतरा(अमर छत्तीसगढ़) 19 जुलाई। छत्तीसगढ़ की धर्म नगरी अकलतरा में 2026 के मंगल चातुर्मास हेतु आज 19 जुलाई दिन रविवार को शाम 5:बजे आचार्य भगवन विद्यासागर जी महाराज एवं आचार्य समय सागर महाराज के आज्ञानुवर्ती निर्यापक मुनिश्री 108 प्रसाद सागर महाराज एवं मुनि श्री 108 शीतल सागर महाराज का मंगल प्रवेश हुआ,

अपने गुरु का मंगल आशीष पाने जैन समाज के लोगो द्वारा कर्मा नृत्य, ढोल ताशे, गाजे बाजे के साथ मुनि संघ की भव्य अगवानी की गई,

2 किलोमीटर के रास्ते में समाज के लोगों द्वारा अपने-अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों के सामने मुनि संघ का पाद प्रक्षालन करने के साथ मंगल आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

धर्म सभा को संबोधित करते हुए निर्यापक मुनि श्री 108 प्रसाद सागर महाराज ने कहा कि धर्मनगरी अकलतरा को दो बार आचार्य भगवान का एक दिनों का नहीं कई दिनों का मंगल सौभाग्य प्राप्त हुआ था,

2026 का चातुर्मास आत्म कल्याण के साथ-साथ धर्म की प्रवाह का है समाज के समस्त लोग चातुर्मास का लाभ लेने के साथ अपने मानव जीवन का कल्याण करें।

Chhattisgarh