शिवनाथ कालोनी फेस-2 एवं 3 में शिवनाथ सद्भावना समिति का गठन, 21 सदस्यों की सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन, दो वर्ष रहेगा कार्यकाल

शिवनाथ कालोनी फेस-2 एवं 3 में शिवनाथ सद्भावना समिति का गठन, 21 सदस्यों की सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन, दो वर्ष रहेगा कार्यकाल

राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ़) 19 जुलाई। शिवनाथ कालोनी फेस-2 एवं 3 के समग्र विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, सौंदर्यीकरण, स्वच्छ वातावरण, सुरक्षा, स्वास्थ्य, सांस्कृतिक सौहार्द एवं आपसी एकता को मजबूत बनाने के उद्देश्य से रविवार को आयोजित बैठक में 21 सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से “शिवनाथ सद्भावना समिति” का गठन किया गया।

बैठक में सबसे पहले समिति के नाम पर विचार-विमर्श किया गया, जिसके बाद सर्वसम्मति से समिति का नाम “शिवनाथ सद्भावना समिति” रखा गया। इसके पश्चात कार्यकारिणी का गठन करते हुए विभिन्न पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।
समिति के संरक्षक के रूप में वार्ड पार्षद शेखर लश्खरे, अशोक चौबे एवं लोक दास साहू को मनोनीत किया गया। अध्यक्ष पद पर संजीव शर्मा, उपाध्यक्ष पद पर अनुराग वर्मा एवं रोहित साहू, सचिव पद पर कौशल वर्मा, सह सचिव पद पर छगन लाल रावके, कोषाध्यक्ष पद पर अंजनी तिवारी, मीडिया प्रभारी के रूप में योगेश दूबे, संगठन मंत्री के रूप में संतोष चंद्राकर, कार्यालय मंत्री के रूप में गोविन्द साहू, सांस्कृतिक प्रभारी के रूप में हरीश देवांगन, सह सांस्कृतिक प्रभारी के रूप में लोकेश्वर राव, पर्यावरण प्रभारी के रूप में सुरेश रूचंदानी, सह पर्यावरण प्रभारी के रूप में रामकुमार देवांगन एवं गोपाल बजाज, स्वास्थ्य प्रभारी के रूप में सुशील जायसवाल, सह स्वास्थ्य प्रभारी के रूप में अमरचंद बंजारे तथा विधिक सलाहकार के रूप में राकेश ठाकुर का चयन किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय भी लिया गया कि समिति का कार्यकाल दो वर्ष का होगा। समिति कालोनी के विकास, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए सक्रिय रूप से कार्य करेगी।

बैठक के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने नवगठित समिति को शुभकामनाएँ देते हुए शिवनाथ कालोनी फेस-2 एवं 3 के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। अध्यक्ष संजीव शर्मा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन किया।

Chhattisgarh