वन विभाग का बड़ा एक्शन : 11 जिंदा कछुओं के साथ तस्कर गिरफ्तार, ग्राहक तलाशते पकड़ाया

वन विभाग का बड़ा एक्शन : 11 जिंदा कछुओं के साथ तस्कर गिरफ्तार, ग्राहक तलाशते पकड़ाया

पखांजुर(अमर छत्तीसगढ़) 24 जुलाई । कांकेर जिले के पखांजूर में वन विभाग की टीम ने वन्य जीवों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। वन स्तरीय उड़नदस्ता दल ने ग्राम पीवी-124 के बाजार में दबिश देकर 11 जिंदा कछुओं के साथ एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, उड़नदस्ता दल को सूचना मिली थी कि ग्राम पीवी-124 के बाजार में वन्यप्राणियों की अवैध बिक्री की जा रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके पर घेराबंदी की और कछुओं की बिक्री कर रहे आरोपी दीपांकर राय (निवासी ग्राम पीवी-117) को धर दबोचा।

वन विभाग ने आरोपी के कब्जे से 11 नग जिंदा कछुए बरामद किए हैं, जब्त किए गए कछुओं का कुल वजन लगभग 7 किलो 10 ग्राम बताया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न संगीन धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वन विभाग की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के वन्यजीव तस्करों में हड़कंप मच गया है।

Chhattisgarh