नारायणपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन : जंगल से नक्सलियों का हथियारों का डंप बरामद, रायफल और मोर्टार शेल मिले

नारायणपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन : जंगल से नक्सलियों का हथियारों का डंप बरामद, रायफल और मोर्टार शेल मिले

नारायणपुर(अमर छत्तीसगढ़) 26 जुलाई । छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सल मुक्त हुए क्षेत्रों में शांति एवं सुरक्षा की स्थिति को सुदृढ़ बनाए रखने और नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए हथियार, विस्फोटक एवं अन्य सामग्री की बरामदगी के उद्देश्य से संयुक्त सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सर्च अभियान संचालित किए जा रहे हैं।

थाना ओरछा क्षेत्रांतर्गत कैंप पदमेटा से पदगुंडा–करसेनार की ओर 44वीं वाहिनी आईटीबीपी एवं जिला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कैंप पदमेटा से उत्तर दिशा स्थित ग्राम पदगुंडा- करसेनार में जंगल पहाड़ क्षेत्र से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया एक डंप बरामद किया गया।

ये नक्सल सामान किया गया बरामद

01 नग 12 बोर रायफल
55 नग 12 बोर कारतूस
04 नग 51 मिमी स्थानीय निर्मित मोर्टार शेल
25 नग लोहे के भाले
01 नग बैटरी
01 नग स्टील कंटेनर
01 नग भाकपा (माओवादी) का झंडा

Chhattisgarh