राष्ट्रव्यापी गौ सम्मान आह्वान अभियान अंतर्गत 27 जुलाई को महावीर चौक से निकाली जाएगी भव्य गौ सम्मान शोभायात्रा

राष्ट्रव्यापी गौ सम्मान आह्वान अभियान अंतर्गत 27 जुलाई को महावीर चौक से निकाली जाएगी भव्य गौ सम्मान शोभायात्रा


राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 26 जुलाई । राष्ट्रव्यापी गौ सम्मान आह्वान अभियान अंतर्गत 27 जुलाई 2026 को राजनांदगांव नगर के महावीर चौक में सुबह 8 बजे विजय मंत्र जाप एवं गौमाता का पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके पश्चात् सुबह 11 बजे मातृशक्ति सिर पर पवित्र कलश धारण कर तथा बैलगाड़ी में हस्ताक्षर शीट के साथ भव्य गौ सम्मान शोभायात्रा निकाली जाएगी।

शोभायात्रा महावीर चौक से प्रारंभ होकर भगतसिंह चौक, आजाद चौक एवं सिनेमा लाइन सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जिला कार्यालय पहुंचेगी। जहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम अभियान अंतर्गत एकत्रित लगभग 1 लाख हस्ताक्षरों के साथ गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा प्रदान करने तथा केंद्रीय गौ मंत्रालय की स्थापना की मांग संबंधी ज्ञापन सौंपा जाएगा।

शोभायात्रा के दौरान भजन-कीर्तन, गौ महिमा एवं गौमाता की उपयोगिता पर आधारित पोस्टर, बैनर तथा जनजागरण संदेशों के माध्यम से नागरिकों को गौ संरक्षण एवं गौ सम्मान के प्रति जागरूक किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के सभी गौभक्तों एवं नागरिकों से इस जनजागरण अभियान में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने का आग्रह किया है।


सम्मान शोभायात्रा में जिले की सभी तहसीलों से गौभक्त, संत-महात्मा, समाज प्रमुख, जनप्रतिनिधि, पार्षद, ग्राम सरपंच, युवा, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होंगे।

Chhattisgarh