जुलाई को अग्रसेन भवन में होगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव

जुलाई को अग्रसेन भवन में होगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव

राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ़) 27 जुलाई।
श्रीमत परमहंस परिव्राजकाचार्य श्रोत्रिय ब्रह्मनिष्ठ अनंत श्री विभूषित, आनंद कृष्ण धाम हरिद्वार के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी आनंद चैतन्य जी सरस्वती का गुरु पूर्णिमा महोत्सव राजनांदगांव के श्री अग्रसेन भवन में 29 जुलाई , बुधवार को आयोजित किया गया है ।

गुरुदेव भक्त मंडल द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार संस्कारधानी नगरी में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष में पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी आनंद चैतन्य जी सरस्वती का पूजन स्थानीय शिष्यों द्वारा अग्रसेन भवन में 29 जुलाई को सुबह 9:00 बजे से आयोजित किया गया है ।

ज्ञातव्य है कि संस्कारधानी नगरी में पूज्य गुरुदेव भगवान के लगभग 200  शिष्य निवास करते हैं ।  स्थानीय शिष्यों के विशेष आग्रह पर पूज्य गुरुदेव भगवान स्वामी आनंद चैतन्य जी सरस्वती गुरु पूजन कार्यक्रम के लिए राजनांदगांव पधारे हैं ।

 वर्ष 2020, 2022  एवं 2024 में भी पूज्य गुरुदेव भगवान का गुरु पूजन राजनांदगांव में संपन्न हो चुका है । समिति ने स्थानीय शिष्यों से आग्रह किया है कि समय पर उपस्थित होकर गुरु पूजन कर पुण्य लाभ प्राप्त करें

Chhattisgarh