सपने देख रहे हैं, पर सिस्टम सो रहा है” छात्रों का सरकार पर निशाना, 31 जुलाई को प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

सपने देख रहे हैं, पर सिस्टम सो रहा है” छात्रों का सरकार पर निशाना, 31 जुलाई को प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 27 जुलाई । नई शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के तहत चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम पूरा करने वाले विद्यार्थियों के लिए एक वर्षीय स्नातकोत्तर (वन ईयर पीजी) की गाइडलाइन जारी नहीं होने के विरोध में सोमवार को शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हस्ताक्षर कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा से तत्काल स्पष्ट गाइडलाइन जारी करने की मांग की।

एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव राजा यादव ने कहा कि प्रदेश के सभी ऑटोनॉमस महाविद्यालयों में चार वर्ष पहले नई शिक्षा नीति के तहत चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम शुरू किया गया था और विद्यार्थियों को एक वर्षीय पीजी का भरोसा दिया गया था। अब उन्हीं विद्यार्थियों को दो वर्षीय पीजी करने के लिए कहना उनके साथ अन्याय है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द ही वन ईयर पीजी को लेकर स्पष्ट गाइडलाइन जारी नहीं करती, तो 31 जुलाई को प्रदेशभर में उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर उग्र विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

Chhattisgarh