चारों दादागुरुदेव की छतरी के नीचे सारा जैन समाज – गुरुपूर्णिमा पर चमत्कारी जैन दादाबाड़ी में महापूजन…. गुरुपूर्णिमा पर प्रतिष्ठाचार्य श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी का गुणानुवाद – श्रद्धालुओं ने किया पूजन

चारों दादागुरुदेव की छतरी के नीचे सारा जैन समाज – गुरुपूर्णिमा पर चमत्कारी जैन दादाबाड़ी में महापूजन…. गुरुपूर्णिमा पर प्रतिष्ठाचार्य श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी का गुणानुवाद – श्रद्धालुओं ने किया पूजन

रायपुर (अमर छत्तीसगढ़) 29 जुलाई ।गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व पर चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी , भैरव सोसायटी में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने चारों दादागुरुदेव के दर्शन वन्दन कर बड़ी पूजा में भाग लिया ।

श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि इस अवसर पर चमत्कारी जैन दादाबाड़ी के प्रतिष्ठाचार्य श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए गुणानुवाद किया गया ।

वर्तमान में खरतरगच्छ परम्परा के गुरुदेव खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी को गुरुपूर्णिमा के अवसर पर कोटिशः वन्दना । गुरुदेव के शुभ हस्ते अवन्ति पार्श्वनाथ तीर्थ जीर्णोद्धार सहित देशभर में 257 जिनमंदिर व दादाबाड़ीयों की प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई है ।

गुरूदेव के मुखारविंद से 165 भव्य आत्माओं ने भगवती जैन दीक्षा ग्रहण की है , श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी की पावन निश्रा में देशभर में 17 महामंगलकारी उपद्यान तप आराधना व 24 छःरी पालित संघ की यात्रा सम्पन्न हुई है । ऐसे पूज्य गुरुदेव श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी को गुरुपूर्णिमा के अवसर पर श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट पूजन वंदन करता है ।

गुरुपूर्णिमा पर 21 दिवसीय दादागुरुदेव इक्तिसा जाप 10 अगस्त से 30 अगस्त तक की घोषणा की गई । 9 अगस्त रविवार को मूर्ति कलश व अखण्ड दीपक की स्थापना की जावेगी ।

विधिकारक श्री विमल गोलछा स्थापना विधी सम्पन्न करेंगे । गुरुपूर्णिमा पर दादागुरुदेव की बड़ी पूजा में प्रसिद्ध भजन गायक वर्धमान चोपड़ा , निर्मल पारख , सरला बैद ने गुरुभक्ति के भजन से शमा बांध दिया । पूजा में श्रीमती मंजू कोठारी , शैला बरड़िया , कीर्ति लोढ़ा, मधु पारख, प्रसन्न चोपड़ा, मनीष बरड़िया , ममता जैन , डॉ योगेश बंगानी , संतोष झाबक , अरुणा कोठारी , ममता बरमट , स्नेहा बड़िया , अनीता सेठिया, नेहा झाबक ममता पारख , सपना गोलछा, वर्षा सांखला, ममता नाहर, सतीश गोलछा अशोक कोचर, गगन बरडिया उमेद जी झाबक उपस्थित थे

Chhattisgarh