राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 4 अगस्त । छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का प्रांतीय अधिवेशन एवं दशम अग्र अलंकरण समारोह आगामी 19 एवं 20 सितम्बर 2026 को अग्रवाल सभा अंबिकापुर एवं सरगुजा संभागीय अग्रवाल सभा के आतिथ्य में अंबिकापुर में आयोजित है ।
प्रदेश स्तर पर विभिन्न अट्ठारह क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 18 प्रतिभागियों को अग्र अलंकरण पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे । 01 जुलाई 2025 से 30 जून 2026 तक विभिन्न 18 क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली शख्सियतों से आवेदन मंगाए गए है ।
अग्र अलंकरण प्राप्त करने के लिए निर्धारित योग्यता के प्रतिभागी अपना विस्तृत विवरण सहित आवेदन निर्धारित प्रपत्र में 31 अगस्त 2026 तक प्रांतीय कार्यालय , छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन , हनुमान मार्केट , रामसागर पारा, रायपुर में जमा कर सकते है ।
छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रांतीय महामंत्री संजय अग्रवाल , प्रांतीय उपाध्यक्ष अशोक लोहिया , प्रांतीय कोषाध्यक्ष पंकज किरतुका,अग्रवाल सभा अंबिकापुर के अध्यक्ष संजय मित्तल ,सरगुजा संभागीय अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पवन अग्रवाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अट्ठारह विशिष्ट क्षेत्रों के लिए पुरस्कार स्वरूप प्रत्येक चयनित प्रतिभागी को ₹11000 नगद , प्रशस्ति पत्र एवं शानदार प्रतीक चिन्ह के साथ उत्कृष्ट उपाधि मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के कर कमलों द्वारा प्रदान किए जाएंगे।

