बरसात में भी नहीं थमा बैल दौड़ का रोमांच, गंज लाइन में 90 साल पुरानी परंपरा कायम

बरसात में भी नहीं थमा बैल दौड़ का रोमांच, गंज लाइन में 90 साल पुरानी परंपरा कायम

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 11 सितंबर।
छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व पोला के अवसर पर गंज लाइन में बारिश के बीच रोमांचक बैल दौड़ का आयोजन किया गया। बरसते पानी के बावजूद लोगों में आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

लखोली नाका से तिरंगा चौक तक हुई इस बैल दौड़ में 22 बैल जोड़ियों ने हिस्सा लिया। दौड़ में नंदई निवासी धनुष कुमार सोनकर की बैल जोड़ी ने प्रथम स्थान हासिल कर प्रतियोगिता में अपना दबदबा बनाया।


गंज लाइन में पोला पर्व के अवसर पर बैल दौड़ का आयोजन पिछले करीब 90 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। बाल समाज गणेश उत्सव समिति परिवार एवं गंज लाइन व्यवसायी जन इस पारंपरिक आयोजन को वर्षों से आगे बढ़ाते आ रहे हैं।बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग दौड़ देखने पहुंचे और प्रतिभागी बैल जोड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

जैसे ही बैल दौड़ शुरू हुई, सड़क के दोनों ओर मौजूद लोगों में उत्साह और रोमांच देखने को मिला। प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। लखोली नाका से तिरंगा चौक तक हुई दौड़ में 22 बैल जोड़ियों ने अपनी ताकत और रफ्तार का प्रदर्शन किया। आयोजन के समापन पर सभी प्रतिभागियों एवं पशुधन मालिकों को सम्मानित कर पुरस्कृत किया ।

बाल समाज के अध्यक्ष नीरज पोरवाल ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों, व्यवसायियों, प्रतिभागियों एवं शहरवासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सूर्यकांत जैन, दामू भूतड़ा, कैलाश राठी, मोहन चुनरकर, रूपेश गुप्ता,मनोज बेद ,मुन्ना अग्रवाल, शिव राठी, लाली जैन, राजीव जैन, गोपू शर्मा, मनीष खंडेलवाल,रतन गीड़िया,जीतू चोपड़ा, ज्ञानु ,सहित बाल समाज एवं युवा साथियों की सक्रिय सहभागिता रही।

Chhattisgarh