14 सितम्बर गणेश चतुर्थी एवं 15 सितम्बर पर्यूषण पर्व संवत्सरी व उत्तम क्षमा के उपलब्ध में पशुवध गृह व मटन मार्केट बंद

14 सितम्बर गणेश चतुर्थी एवं 15 सितम्बर पर्यूषण पर्व संवत्सरी व उत्तम क्षमा के उपलब्ध में पशुवध गृह व मटन मार्केट बंद

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 11 सितम्बर। राज्य शासन के आदेशानुसार गणेश चतुर्थी एवं पर्यूषण पर्व संवत्सरी व उत्तम क्षमा के उपलक्ष्य में दिनांक 14 सितम्बर 2026 दिन सोमवार को नगर निगम सीमाक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं मटन मार्केट पूर्णरूपेण बंद रहेंगे संबंधित आदेश के अनुसार विज्ञप्ति जारी किया गया था।

उक्त आदेश में संशोधन के आधार पर अब 14 सितम्बर, सोमवार को गणेश चतुर्थी एवं 15 सितम्बर मंगलवार को पर्यूषण पर्व संवत्सरी व उत्तम क्षमा के उपलक्ष्य में नगर निगम सीमाक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं मटन मार्केट पूर्णरूपेण बंद रहेगा।

निगम आयुक्त जी.आर.मरकाम ने स्वास्थ्य विभाग को उक्त दोनो दिन पशुवध एवं विक्रय कार्य पूर्णतः प्रतिबंधित सुनिश्चित करने कहा है।


आयुक्त श्री मरकाम ने स्वास्थ्य विभाग से कहा कि दिनांक 14 सितम्बर एवं 15 सितम्बर को मांस विक्रय करते पाये जाने पर मांस जप्त करने एवं संबंधित के विरूद्ध यथोचित कानूनी कार्यवाही करते हुये 5 हजार रूपये तक जुर्माना वसूल करे। उन्होंने समस्त स्वच्छता निरीक्षकों को उक्त दिवस को अपने अपने क्षेत्र में पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिये है।

Chhattisgarh