राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 14 सितंबर ।सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के आर्शिवाद से 13 सितंबर रविवार को संत निरंकारी इंग्लिश मीडियम समागम का आयोजन सिंधु भवन लालबाग राजनांदगांव में आयोजित किया गया था।
इस जोनल समागम में जोनल इंर्चाज महात्मा गुरूबक्श सिंह जी कालरा रायपुर ने बताया कि साध-संगत जब तक हम सतगुरू से जुड़े है तब तक हमारे कर्म कभी भी गलत नहीं हो सकते, तभी हमारा जीवन सार्थक होता है 84 से भी बचा जा सकता है।
इस समागम मे दुर्ग, भिलाई, रायपुर, भाटापारा, कांकेर, डोंगरगढ़, कवर्धा, और खैरागढ़ से आये हुए भाई-बहनो द्वारा अंग्रेजी भाषा में भजन, गीत, कविताएं और बहुत सुंदर-सुंदर विचार प्रस्तुत किये गये, सभी ने ब्रम्हा ज्ञान, सतगुरू, साध-संगत और परम पिता परमात्मा निरंकार के प्रति आसरित होते हुए नत मस्तक हुए।

तन मन धन हमेशा प्रभु की अमानत समझना चाहिए। संत निरंकारी मंडल के संयोजक रूपलाल राजवानी के अथक प्रयासो से समागम सफल हुआ।
इंग्लिश मीडियम समागम में जबलपुर से पहुची परम पूजनीय बहन जागृति वाधवा जी ने अमृतमय प्रवचनों मे अंग्रजी भाषा का सहारा लेकर बताया की निरंकारी मिशन को युवाओं की जरूरत नही है। बल्कि युवाओं को निरंकारी मिशन(सतगुरू) की जरूरत है। भक्त परमात्मा को हर समय नजदीक जानकर सबके भले की कामना करते है।


