किर्गिस्तान में कांस्य पदक जीतने वाले सितलेश पटेलका ब्रह्माकुमारीज में भव्य सम्मान

किर्गिस्तान में कांस्य पदक जीतने वाले सितलेश पटेलका ब्रह्माकुमारीज में भव्य सम्मान

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 15 सितंबर ।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, राजनांदगांव द्वाराअंतर्राष्ट्रीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग खिलाड़ी सितलेश पटेल ने हाल ही में किर्गिस्तान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीतकर देश और छत्तीसगढ़ प्रदेश के साथ राजनांदगांव शहर को गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर “ज्ञान मानसरोवर”सेवा केन्द्र में 14 सितम्बर सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी पुष्पा दीदी जीने सितलेश भाई को तिलक लगाकर, ईश्वरीय सौगात देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। दीदी जी ने कहा कि दृढ़ संकल्प, पवित्रता और राजयोग के अभ्यास से मनोबल बढ़ता है, जिससे असंभव कार्य भी संभव हो जाता है। सितलेश भाई की जीत इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।

कार्यक्रम का मंच संचालन ब्रह्माकुमार झालम भाई ने किया।नन्हीं बालिका भूमि ने स्वागत नृत्य किया।इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी प्रभा बहन, शीतलेश भाई के कोच, तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वीर हनुमान सिंह सम्मान से सम्मानित भ्राता एम हरिनाथ ,ब्रह्माकुमार भूपेन्द्र भाई,ब्रह्माकुमार मुरलीधर सोमानी भाई,अंतर्राष्ट्रीय बॉडी बिल्डर मनोज यादव,हरीश कुमार,मोहन निषाद,अर्जुन राव,रवि सिन्हा,नमन निषाद,अरुण भास्कर गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने सितलेश भाई की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

Chhattisgarh