राजधानी रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 15 सितंबर ।अध्यात्म और संयम की अविरल धारा बहने जा रही है। परम पूज्य मुनि 108 श्री आगम सागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में आयोजित ‘समयोपदेश वर्षायोग 2026’ के अंतर्गत पर्वाधिराज दशलक्षण महापर्व के शुभ अवसर पर भव्य ‘श्रावक संस्कार शिविर 2026’ का आयोजन किया जा रहा है।
यह 10 दिवसीय आवासीय एवं अध्यात्मिक शिविर दिनांक 16 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक श्री दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर, मालवीय रोड, रायपुर में आयोजित होगा। शिविर का मुख्य उद्देश्य श्रावकों के जीवन में जैन जीवन शैली, संयम, स्वाध्याय और धार्मिक संस्कारों का बीजारोपण करना है। शिविरार्थियों की दैनिक दिनचर्या एवं शिविर के दौरान प्रतिदिन भोर से लेकर रात्रि तक आध्यात्मिक साधना एवं अनुशासनबद्ध दिनचर्या का पालन किया जाएगा।

जिसकी समय-सारणी निम्न प्रकार है:
- प्रातः 05:30 से 06:00 बजे: प्रार्थना
- प्रातः 06:00 से 06:30 बजे: योग एवं आत्म-ध्यान
- प्रातः 06:30 से 08:15 बजे: संगीतमय नित्य नियम पूजन, मूलनायक भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा
- प्रातः 08:15 से 09:00 बजे: ‘तत्त्वार्थ सूत्र’ ग्रंथ की विशेष स्वाध्याय कक्षा
- प्रातः 09:00 से 09:30 बजे: पूज्य मुनि श्री आगम सागर जी महाराज की पीयूषमयी मंगल देशना (प्रवचन)
- प्रातः 09:30 से 11:00 बजे: मुनि ससंघ की नवधा भक्तिपूर्वक आहारचर्या एवं शिविरार्थियों की आहारचर्या
- प्रातः 11:00 से दोपहर 01:00 बजे: विश्राम एवं व्यक्तिगत अवकाश
- दोपहर 01:00 से 01:30 बजे: सामायिक एवं आत्म-चिंतन
- दोपहर 01:30 से 04:30 बजे: धर्म सिद्धांत कक्षा एवं सैद्धांतिक शिक्षण
- सायं 04:30 से 05:30 बजे: सामूहिक निर्दोष अल्पाहार (दूध, जल एवं फलाहार)
- सायं 05:30 से 06:00 बजे: दशलक्षण प्रतिक्रमण
- सायं 06:00 से 06:15 बजे: ओंकार मंत्र जप एवं धर्म ध्यान
- सायं 06:15 से 06:30 बजे: श्री आचार्य भक्ति
- सायं 06:30 से 07:30 बजे: 108 दीपों से प्रभु की महाआरती एवं संगीतमय भक्ति भजन
- सायं 07:30 से 08:30 बजे: स्वाध्याय एवं रात्रि धर्म कक्षा
- रात्रि 08:30 से 09:00 बजे: मुनि ससंघ की वैयावृत्ति (सेवा-भक्ति)
- रात्रि 09:00 बजे: गृह प्रस्थान एवं रात्रिकालीन विश्राम
पंजीयन हेतु पात्रता
इस संस्कार शिविर में भाग लेने के लिए 15 वर्ष से अधिक आयु के सभी पुरुष एवं युवक पात्र हैं। आयोजकों ने सकल दिगंबर जैन समाज के युवाओं और पुरुषों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कर

