वर्धमान जैन मंदिर पंडरिया में पर्युषण पर्व की आराधना धूमधाम से मनाई गयी

वर्धमान जैन मंदिर पंडरिया में पर्युषण पर्व की आराधना धूमधाम से मनाई गयी

पंडरिया (अमर छत्तीसगढ़) 16 सितंबर ।वर्धमान जैन मंदिर पंडरिया में पर्युषण पर्व की आराधना धूमधाम से मनाई गयी,पर्युषण पर्व पर आठ दिनों में कल्पसूत्र वाचन के लिए महाकौशल मूर्तिपूजक संघ ट्रस्ट के सहयोग से लगातार सम्पूर्ण देश में जिन मंदिरों में कल्पसूत्र वाचन स्वाध्याय,पूजा धर्म आराधना के लिए रायपुर से श्रीमती आशा देवी बैद,अहिवारा से सुश्री पलक श्रीश्रीमाल पधारी थी।

जिनके सानिध्य में सकल श्री संघ पंडरिया के सभी श्रावक श्राविकाओ द्वारा कल्पसूत्र वाचन का श्रवण,पूजा धर्म आराधना,स्वाध्याय,प्रतिक्रमण का लाभ लिया गया

आठ दिनों के कार्यक्रमों में पोथा जी को घर लेजाकर भक्ति कराने का लाभ श्री हुकुमचंद जी योगेश कुमार,रूपेश कुमार लोढ़ा परिवार द्वारा लिया गया,सकल श्री संघ के सभी के द्वारा उनके निवास में भक्ति आराधना की गयी

पर्युषण पर्व के पांचवे दिवस तीन लोक के स्वामी,अहिंसा के अवतार प्रभु परमात्मा भगवान महावीर स्वामी जन्म वाचन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया,जिसमे माता त्रिशला-श्रीमती राजकुमारी लोढ़ा एवं सिद्धार्थ राजा श्री विजय लोढ़ा बने

जन्म के पाश्चात्य प्रभु परमात्मा के पालने जी को घर लेजाकर भक्ति कराने का लाभ श्री शांतिलाल जी शिखरचंद जी शीतल कुमार जी लोढ़ा परिवार ने लिया,भक्ति सकल श्री संघ के साथ जैन धर्मशाला में हुई

पर्व के आठवें दिवस जैन धर्म में महत्वपूर्ण दिवस संवत्सरी प्रतिक्रमण का लाभ लेकर सभी ने एक दूसरे से क्षमा याचना कर इस पर्व की महत्ता को बताया,जैन श्री संघ के अध्यक्ष हरीश लोढ़ा ने इस अवसर पर समाज के छोटे बड़ो सभी से जाने अनजाने हुई भूलो के लिए एक दूसरे से क्षमा माँगकर इस पर्व को उल्लास के साथ मनाने का उद्देश्य बताया

संवत्सरी पर्व के दूसरे दिन सकल श्री संघ के सभी को सामूहिक पारणा कराने का लाभ श्रीमती कमला देवी भीखमचंद जी हरीश कुमार ममता लोढ़ा परिवार द्वारा लिया गया

पर्युषण पर्व के आठ दिनों में रात्रि में भक्ति के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमे सभी प्रतिभागियों के विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया,सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन जैन युवा मंच द्वारा किया गया

पर्यूषण पर्व के आठ दिनों में प्रभु की सुंदर आंगी गवली बनाने में प्रमुख रूप से श्रीमती मधु बोथरा,श्रीमती सौम्या लोढ़ा,श्रीमती काजल लोढ़ा,सुश्री सिद्धि लोढ़ा,सुश्री नम्रता बंगानी,अमय लोढ़ा ने सहयोग किया

पर्युषण पर्व के दौरान,अक्षयनिधि तप के साथ अनेक तपस्या भी हुई,संघ के प्रतीक बंगानी द्वारा नौ उपवास,सुश्री हंसिका लोढ़ा पाँच उपवास,इसके साथ अनेक तेले के साथ अन्य तपस्याये हुई,सभी तपस्वियों के साथ सकल श्री संघ द्वारा प्रभु परमात्मा का भव्य वरघोड़ा निकाला गया जिसमे समाज के लोगो ने तपस्वियों की जय जय कार के साथ भगवान महावीर के सत्य अहिंसा के मार्ग के नारों भक्ति से जुलूस नगर भ्रमण करते हुए मंदिर जी पहुँचा जिसमे प्रभु परमात्मा को पुखने का लाभ श्री किशोर जी मुनोत बिलासपुर वालो ने लिया

स्वाध्यायी बहनो के बहुमान अभिनंदन पत्र द्वारा किया गया साथ ही महाकौशल मूर्तिपूजक संघ ट्रस्ट का भी सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया गया

आज रात्रि सभी तपस्वियों के अनुमोदनार्थ पलक लोढ़ा कवर्धा की भक्ति का कार्यक्रम देवराज जी शीतल कुमार जी बंगानी परिवार द्वारा रखा गया

पर्युषण पर्व के दौरान सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष हरीश जैन,उपाध्यक्ष-यशवंतराज बंगानी,ललित बोथरा,सचिव-अशोक लोढ़ा,सह सचिव-दीपक लोढ़ा,सुरेश लोढ़ा,चंद्रविजय मुनोत,शिखरचंद जैन,अंगूर छाजेड़,विकास लोढ़ा,सिद्धार्थ जैन के साथ,विजय लोढ़ा,प्रणय लोढ़ा,श्रेयांश लोढ़ा,पीयूष लोढ़ा,सम्यक् छाजेड़,विवेक लोढ़ा,महिला मंडल की श्रीमती लीला देवी लोढ़ा,श्रीमती ममता बंगानी,श्रीमती ज्योति लोढ़ा,श्रीमती आशु जैन,श्रीमती राजू लोढ़ा,श्रीमती पूजा लोढ़ा के साथ सभी का सहयोग सराहनीय रहा

Chhattisgarh