ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 23 सितंबर ।
एकभवावतारी आचार्य सम्राट 1008 पूज्य जयमल जी म. सा. के अवतरण दिवस के आलम्बन मे दो दिवसीय कार्यक्रम शुरू हो गए है
अखिल भारतीय स्थाकवासी जयमल जैन श्रावक संघ ब्यावर शाखा के मंत्री दुलीचंद मकाणा ने बताया।
सम्वत 1788 में मात्र 1 व्याख्यान श्रवण कर 5 महाव्रत की दीक्षा मेड़ता ग्राम में अंगीकार कर धर्म की पताका फहराते हुए एक भवतारी यूगप्रधान चर्चा चक्रवती और 700 भव्यात्माओ कि दीक्षा 51 शिष्य, 200 प्रशिष्य, 441 साध्वी भगवंतों को दीक्षित कर जिन शासन को शोभायमान करने वाले एक भवावतारी आचार्य सम्राट 1008 पूज्य जयमल जी म. सा. के 319 वें अवतरण दिवस के आलम्बन में आज विनोद नगर स्तिथ जय जीत लाल भवन ब्यावर मे आज दोपहर नवकार महामंत्र के जाप के साथ चमत्कारिक जय जाप किया गया।
जिसमे बड़ी संख्या मे श्रावक श्राविकाओं ने भाग लिया एवं कल दिनांक 24.09.2026 को प. पू संघ नायक प्रियदर्शन मुनि जी म. सा. के पावन सानिध्य मे गुरु गुणगान किया जायगा एवं एकासन आयम्बिल उपवास आदि तपस्या से गुरु भक्ति की जायगी।

