नगर निगम की सामान्य सभा, सभी आठ विषय चर्चा उपरांत सर्वसम्मति से पारित

नगर निगम की सामान्य सभा, सभी आठ विषय चर्चा उपरांत सर्वसम्मति से पारित

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 8 अक्टूबर। नगर पालिक निगम की सामान्य सभा की बैठक आज पूर्वान्ह 11ः30 बजे से नगर निगम के सभागृह मेें प्रारंभ हुई। बैठक में 8 विषयों पर चर्चा कर विचार-विमर्श उपरांत निर्णय लिया गया।


बैठक निर्धारित समय में राष्ट्रगीत एवं राजगीत के साथ प्रारंभ हुई तत्पश्चात 1 घण्टे का प्रश्नकाल हुआ, प्रश्नकाल के दौरान पार्षदो द्वारा पूछे गये प्रश्नों का क्रमशः विभागवार प्रभारी सदस्यों एवं महापौर श्री मधुसूदन यादव ने जवाब बताया, प्रश्नकाल के पश्चात क्रमानुसार विषर्यो पर चर्चा कर निर्णय लिया गया।

बैठक के प्रारंभ में लोक सेवा केन्द्र से प्राप्त सामाजिक सुरक्षा पंेशन के आवेदन की स्वीकृति एंव अनुमोदन विषय सहित जाति प्रमाण पत्र बनाये जाने तथा विषय क्रं. 3 चैक चैराहा के नामकरण की कडी में नया बस स्टैण्ड का नामकरण डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम से करने एवं नया बस स्टैण्ड में डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थापना व सौदर्यीकरण कार्य की स्वीकृति के अलावा अमृत मिशन अंतर्गत वार्ड नं. 23 में हाउसिंग बोर्ड कालोनी में निर्मित गार्डन का नामकरण पूर्व नामांकित पार्षद व वरिष्ठ पत्रकार स्व. राजेन्द्र व्यास पार्क करने।

राष्ट्रीय राजमार्ग 53 मंे सी.आई.टी. कालेज से कन्हारपुरी बाईपास रोड का नामकरण ‘‘दाऊ मंदराजी मार्ग‘‘ के नाम पर किये जाने एवं कंचनबाग सनसिटी पहुच मार्ग के पहले चैक का नाम नवकार चैक के नाम पर किये जाने संबंधी विषय पर चर्चा उपरांत उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से विषय पारित किया गया।


सभी विषयो में चर्चा उपरांत सर्वसम्मति से पारित करने का निर्णय लिया गया। निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिं पारस वर्मा ने सभा का सफल संचालन किया। बैठक के अंत में राष्ट्रगान के पश्चात पूर्व पार्षद स्व भोलाराम मिश्रेकर, पूर्व नामांकित पार्षद स्व राजेन्द्र व्यास, पूर्व प्राचार्य स्व. यू.एस. पालीवाल, सहायक ग्रेड-3 स्व. शिवशंकर कश्यप, सहायक राजस्व निरीक्षक स्व. प्रताप चंद बोरकर, भृत्य स्व. राजेश यादव सहित प्रभारी सदस्य राजा माखीजा के भाई स्व. मोहन लाल माखीजा, पार्षद रवि सिन्हा के पिता सेवानिवृत्त अभियंता स्व. रामरतन सिन्हा को दो मिनट की मौन श्रद्धांजली दी गयी।

बैठक में सांसद प्रतिनिधि देवशरण सेन, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यों, पार्षदो, नामांकित पार्षदों, आयुक्त जी.आर. मरकाम के अलावा अधिकारी कर्मचारी एंव पत्रकार बंधु उपस्थित थे।

Chhattisgarh