श्री सीमंधर जैन मंदिर व चमत्कारी जैन दादाबाड़ी के दीपावली पश्चात बरड़िया परिवार ने मंगल पट्ट खोले सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किये प्रथम दर्शन

श्री सीमंधर जैन मंदिर व चमत्कारी जैन दादाबाड़ी के दीपावली पश्चात बरड़िया परिवार ने मंगल पट्ट खोले सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किये प्रथम दर्शन

रायपुर (अमर छत्तीसगढ़) 10 नवंबर।

   खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी द्वारा प्रतिष्ठित श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी , भैरव सोसायटी में दीपावली पर्व , भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण व प्रथम गणधर श्री गौतम स्वामी जी के कैवल्य कल्याणक पश्चात प्रातः 5 . 30 बजे श्री जसराज मदना देवी बरड़िया के आत्मश्रेयार्थ तिलोकचंद शांतिलाल अशोक बरड़िया ए टी  परिवार ने मंदिर व चमत्कारी जैन दादाबाड़ी के मंगल पट्ट खोलकर सैकड़ों श्रद्धालुओं को दर्शन कराए । इस अवसर पर तिलोकचंद मंजुलता , निकेश अंकिता बरड़िया विशेष रूप से उपस्थित थे । 

इसके पश्चात महावीर स्वामी , श्री सीमंधर स्वामी , गौतम स्वामी व दादागुरुदेव को लड्डू चढ़ाया गया । श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद , महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि सकल श्रीसंघ द्वारा चैत्यवंदन की क्रिया की गई । निर्वाण व कैवल्य कल्याणक का लड्डू चढ़ाया गया । शुभ आशीर्वाद प्रदाता प्रतिष्ठाचार्य खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वरजी म सा के आशीर्वाद से सकल श्रीसंघ ने गौतम रास का सामुहिक पाठ किया ।

निर्वाण एवं कैवल्य कल्याणक लड्डू चढ़ाने के लाभार्थी शासननायक श्री महावीर स्वामी जी श्री पदमचंद कमल अनिल गोलछा परिवार मूलनायक श्री सीमंधर स्वामी का मूलचंद जी अंची देवी संतोष सरला बैद परिवार गौतम स्वामी जी का जीवनलाल जी डॉ योगेश नयन खुशी बंगानी परिवार दादागुरुदेव लड्डू चढ़ाने के लाभार्थी इन्दर चंद जय विजय सांखला , देवी पद्मावती माता को राजेश करुणा कुशल शुभ्रा सिंघी परिवार ने लड्डू चढ़ाया । चैत्यवंदन के बाद श्री सीमंधर स्वामी व दादा गुरुदेव की आरती व मंगलदीपक किया गया ।

आरती के लाभार्थी परमात्मा की आरती व मंगल दीपक तिलोकचंद शांति अशोक बरड़िया , दादा गुरुदेव की आरती , मंगल दीपक संदीप जी बैद परिवार ने सामुहिक आरती सम्पन्न की
Chhattisgarh