सकल जैन समाज को एक सूत्र में समाहित करते हुए शाश्वत महामंत्र नवकार का 35वाँ क्रम श्री वर्धमान नगर जिनालय रायपुर में संपन्न.. पत्रकारिता क्षेत्र में प्रदीप जैन एवं जीवदया में पदम डाकलिया “जैन गौरव सम्मान” से सम्मानित

सकल जैन समाज को एक सूत्र में समाहित करते हुए शाश्वत महामंत्र नवकार का 35वाँ क्रम श्री वर्धमान नगर जिनालय रायपुर में संपन्न.. पत्रकारिता क्षेत्र में प्रदीप जैन एवं जीवदया में पदम डाकलिया “जैन गौरव सम्मान” से सम्मानित

रायपुर (अमर छत्तीसगढ़) 10 नवंबर – सकल जैन समाज को एक सूत्र में समाहित करते हुए शाश्वत महामंत्र नवकार का प्रत्येक माह के द्वितीय रविवार को प्रातः 9 से 9:48 बजे तक जाप कराते आ रहे नवकार जाप ग्रुप के 35 वें नवकार जाप का आयोजन वर्धमान नगर स्थित श्री वर्धमान जिनालय में श्री मेघराज बेंगानी धार्मिक एवं परमार्थिक ट्रस्ट के सहयोग से किया गया।

पावन सानिध्य प्राप्त हुआ आचार्य श्री पीयूष सागर जी के शिष्य रत्न मुनिराज श्री शाश्वत रत्न सागर जी ठाणा – 2 का। नवकार जाप संपन्नता पश्चात उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं को संबोधित करते हुए मुनिश्री ने कहा कि नवकार महामंत्र अनादि काल से इसी अर्थात वर्तमान स्वरूप में सकल जैन समाज में प्रचलित है व अनादि काल तक प्रचलित रहेगा। इसी लिए इस मंत्र को महामंत्र कहा जाता है।

नवकार महामंत्र के पांचों पदों में गुणों को ही नमन किया गया है न कि किसी व्यक्ति विशेष को। महामंत्र हमें प्रेरणा देता है कि मनुष्य भी इस‌ भव में अपने पुरुषार्थ का परिचय देते हुए इन गुणों को धारण कर अपनी आत्मा का कल्याण कर परम वैभव का पा सकता है।

आयोजन में पत्रकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु प्रदीप जैन का जीवदया क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु पदम डाकलिया को “जैन गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया।

4×5.50 साइज में न्यूज पेपर बनाना है।
फोटो को छोटा करके लगते हुवे समाचार बनाना है,

Chhattisgarh