ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 11 नवंबर।
आचार्य श्री रामेश के अज्ञानुवर्तीय शिष्य ब्यावर रत्न शासन दीपक श्री विनय मुनि जी म.सा ने आज समता भवन प्रवचन हाल के प्रांगण मे गुरु भगवंत उपाध्याय प्रवर को वंदन करने के बाद अपनी अमृत देशना से भजन के मार्फत समझाया श्री महावीर भगवान हुऐ निर्वाण कहां से लाऊं अब कैसे भोदन पाऊं, कल्याण का मार्ग बताया कैसे मेरे मन को भाया..इन पांच दिनों में विभिन्न त्योहार बनाते गये आज का दिन भाई दुज का हो जो भाई बहिन के पवित्र रिश्ता इसको भारतीय संस्कृति की विचारधारा कितनी सुन्दर है।
(जितनी पीड़ा भाई में उतनी पीड़ा बहिन में)
म सा ने कहा एक वैदिक संस्कृति में रक्षाबंधन पर बहिन भाई की कलाई पर राखी बांधती है,यम पर संकट आया तो बहिन यमुना जाकर कर्तव्य का पालन करना। धैर्य धीरज रखने को कहा क्योंकि धैर्य का फल मीठा होता है,वहीं हमारे मन को संतुलित करता हैं।जितनी पीड़ा भाई मैं होती उतनी पीड़ा बहिन में रहती है उदाहरण ठाकुर ने एक बहन को रोते देख पूछा क्यों रो रही हो तुम्हारे घर खुशी का माहोल बहिन ने कहा मेरा भाई इस दुनिया में नहीं कोन मायरा भरेगा ठाकुर ने समझ कर जो उधारी के पैसे राजा के थे उसको लेकर मायरा भर दिया यह बात राजा को पता चली राजा उसे बांहों में भरकर कहने लगा तुमने मारवाड़ की लाज रख ली।
(आज बहिन भाई को सांत्वना देती है)
म सा ने कहा जैन दर्शन उठाकर देखे एक जैन संस्कृति में भाई दुज का पवित्र रिश्ता नन्दीवर्धन सुदर्शना बहन जो महावीर के भाई बहन थे जब महावीर मोक्ष चले गये तब वह अकेला उदास रहने लगा तब बहिन ने भाई को सांत्वना देती है कहती महावीर में अपनत्व था वह कुल दीपक रहे क्षत्रिय का गौरव बढ़ाया साधना के कठिन मार्ग अपनाया इस पर क्यों शोक कर रहे हो वह मोक्ष पधार गये यह सुदर्शना का लगाव भाई के प्रति था। विपदाओं के माध्यम से कर्मों का किनारा है।
म सा ने कहा नेगेटिव सोच वाला चंहुमुखी विकास नहीं कर पाता,सुबह उठते ही अपनी सोच सकारात्मक बनावें,जिंदगी को सही बना लो वास्तविकता अपने आप आ जायेगी।हम प्रभु महावीर के दास है कभी उदास होने की जरूरत नहीं।अपनी संस्कृति को मजबूत बनाने का कर्तव्य भाई बहिन का होता है,भाई नंदीवर्धन जैसा व बहिन सुदर्शना जैसी होनी चाहिए। भगवान महावीर जन जन में श्रद्धा के दीप जलाकर दुनिया को श्रद्धा का पाठ पढ़ा दिया।प्रेम का प्रथम दरिया पैसे का दुसरा दर्जा होता है,आज यह सब विपरित होता जा रहा।पैसा पहले प्रेम बाद में।
(इच्छाएं सुखी होने नहीं देती)
इससे पहले श्री दिव्य दर्शन जी म सा ने कहा मोक्ष में जाने वाली आत्मा स्थिर हो जाती है,जो साधु नहीं बन सकता वह साधु की सेवा करने में अपना जीवन लगा देता है। अंदर की आसक्ति धर्म को महत्व नहीं देती,सभी इच्छाएं खत्म होने पर वह सुखी बन जाता है,मुनि जीवन में अपेक्षा रहने पर दुखी हो जाता है,साधु के जीवन में अहंकार बाधक होता है, विचार बदलने पर सुनने की समता आ जाती।क्रौध मान माया लोभ से पांच इन्द्रिया आत्मा को मिटाने नहीं देती।
संघ प्रवक्ता
नोरतमल बाबेल
साधुमार्गी जैन संघ ब्यावर।

