‎मदद करो किंतु उसे प्रकट‎मत करो – समयप्रभ जी

‎मदद करो किंतु उसे प्रकट‎मत करो – समयप्रभ जी


‎
‎राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 11 नवम्बर । ” मदद करो किंतु उसे कभी भी प्रकट मत करो। भाई दूज का अवसर है,भाई सक्षम है और बहन असक्षम है तो भाई को बहन की मदद करनी चाहिए। इसी तरह बहन यदि सक्षम है और भाई कमजोर है तो बहन को भाई की मदद करनी चाहिए। वैसे भी कोई यदि सक्षम है तो उसे कमजोर की सहायता अवश्य करनी चाहिए । ” उक्त उदगार खरतर गच्छाधिपति मणिप्रभ सागर जी के सुशिष्य समयप्रभ सागर जी ने  व्यक्त किए।
‎              मीडिया प्रभारी विमल हाजरा ने बताया कि ज्ञान वल्लभ उपाश्रय भवन में चल रहे चातुर्मासिक प्रवचन की कड़ी में आज मुनि श्री समयप्रभ सागर जी ने कहा कि जहां आत्मीयता होती है, वहां कोई छोटा या बड़ा नहीं होता। जिससे आत्मीयता हो उसपर विश्वास भी होना चाहिए। बहन, भाई का सहयोग करें या भाई,बहन का सहयोग करें उसे कभी प्रकट न करें। स्नेह में इतनी शक्ति होती है कि व्यक्ति को दूरी का एहसास ही नहीं होता। उन्होंने कहा कि अपने परिवार के बीच में बैठो तो धंधे की कोई बात मत करो बल्कि एक दूसरे से जीवन की अनुभूति के बारे में पूछो।
‎ मुनि श्री समयप्रभ सागर जी ने कहा कि संयुक्त परिवार के महत्व को समझो और यदि संयुक्त परिवार में हो तो कम से कम सप्ताह में एक बार पूरा परिवार साथ में बैठो और एक-दूसरे से अपनी अनुभूति को साझा करो। जब लोग एक-दूसरे से अपनी अनुमति साझा करेंगे तब आपको और सभी को आत्मीयता की अनुभूति होगी। यह एहसास बहुत सुखद होता है। पता नहीं स्वर्ग में स्थान मिले या ना मिले किंतु पृथ्वी का स्वर्ग आपको अवश्य मिलेगा। जितनी आप आदमी का बांटते रहो उतनी ही आपको खुशी मिलती रहेगी। इसलिए कमजोरों की मदद करो और आत्मीयता बनाए रखो।

Chhattisgarh