राजनांदगाँव(अमर छत्तीसगढ़) , 13 नवम्बर 2026*
राजगामी संपदा न्यास की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
रानी सूर्यमुखी देवी की आदमकद प्रतिमा रानी सागर में होगी स्थापित – ₹11 लाख की स्वीकृति-मनोज निर्वाणी
रानी सूर्यमुखी देवी राजगामी संपदा न्यास, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण बैठक आज संपन्न हुई। बैठक में न्यास के अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू जी मान. उपाध्यक्ष श्री मनोज निर्वाणी जी एवं अधिकारी सीओ मारकंडे जी एवं तहसीलदार नाग जी मौजूद रहे।
बैठक में लिए गए बड़े निर्णय –
1. रानी साहिबा की आदमकद प्रतिमा स्थापित होगी –
रानी सूर्यमुखी देवी की आदमकद प्रतिमा रानी सागर में स्थापित की जाएगी। इसके लिए ₹11 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई।
2. पशरा टैक्स में वृद्धि –
न्यास की आय बढ़ाने के लिए पशरा टैक्स को ₹10 से बढ़ाकर ₹15 किया गया।
3. राजगामी की आय बढ़ाने पर मंथन –
राजगामी संपदा की आय में वृद्धि के लिए विभिन्न विषयों पर सार्वजनिक चर्चा हुई। न्यास की संपत्तियों के बेहतर उपयोग और विकास पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
4. न्यास के विकास को नई दिशा –
बैठक में न्यास की संपत्तियों के संरक्षण, सौंदर्यीकरण और जनहित में उपयोग को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सहमति बनी।
बैठक में उपाध्यक्ष श्री मनोज निर्वाणी जी ने कहा कि –
“रानी सूर्यमुखी देवी जी का सम्मान ही राजगामी परिवार का सम्मान है। उनकी प्रतिमा रानी सागर में स्थापित होने से आने वाली पीढ़ी को उनके त्याग और इतिहास की प्रेरणा मिलेगी। न्यास की आय बढ़ेगी तो जनहित के कार्य भी बढ़ेंगे।”
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

