राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 13 नवंबर । गोंडवाना समाज के अधिकारी.कर्मचारी प्रकोष्ठ के संभागीय संरक्षक एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री चंद्रेश ठाकुर ने कहा कि कला एवं संस्कृति मनुष्य के जीवन का अभिन्न अंग है। कलाए साहित्य एवं संस्कृति के बिना मानव जीवन की पूर्णता की कल्पना नहीं की जा सकती।
इनका मनुष्य के जीवन और समाज से अनादि काल से अटूट संबंध रहा है। श्री ठाकुर 09 नवंबर को छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे महाराष्ट्र राज्य के ग्राम चिपोटा में दीपावली की रात्रि आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी एवं गोंडवाना समाज के ब्लॉक अध्यक्ष बाबूराव हिडगों ने की। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में संजय तारमए श्रीमती सुरतियसा बाईए सांगसुरवारए चैन सिंह मंडावीए श्रीमती सावित्री बाईए गणेश जीए श्रीमती सविता बाई सहित अन्य जनप्रतिनिधिए समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोककलाए परंपरा और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश दिया गया।

