बीकानेर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) , 14 नवंबर 2026
युग निर्माता, परमागम रहस्य ज्ञाता परम पूज्य आचार्य भगवन् 1008 श्री रामलालजी म.सा. के मुखारविंद से एवं बहुश्रुत वाचनाचार्य उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि जी म.सा. की असीम कृपा से आज 14 नवंबर 2026 को “एक जैन” भागवती दीक्षा बीकानेर (राज.) में भव्य रूप से संपन्न हुई।
मुमुक्षु बहन सुश्री प्रियल जी कोठारी (रतलाम, म.प्र.), उम्र 19 वर्ष ने सांसारिक मोह-माया का त्याग कर संयम पथ को अंगीकार किया। दीक्षा के उपरांत अब वे नवदीक्षिता साध्वी श्री रामप्रिया श्री जी म.सा. के नाम से जिनशासन की भव्य प्रभावना करेंगी।
दीक्षा महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने उपस्थित होकर नवदीक्षिता साध्वी जी की अनुमोदना की। धर्मसभा में आचार्य भगवन् ने कहा कि दीक्षा आत्म-कल्याण का सर्वोच्च मार्ग है। युवावस्था में संयम ग्रहण करना जिनशासन के लिए गौरव की बात है।
उल्लेखनीय है कि आचार्य भगवन् के युवाचार्य काल से लेकर अब तक 496 दीक्षाएँ संपन्न हो चुकी हैं।
सम्पूर्ण वातावरण में “हर्ष हर्ष – जय जय, राम गुरु विराट हैं, दीक्षाओं का ठाठ हैं” के जयकारों से भक्ति की अनुपम छटा बिखर गई।

