संयम एवं धर्म आराधना का अनुकरणीय उदाहरण

संयम एवं धर्म आराधना का अनुकरणीय उदाहरण

रायपुर (अमर छत्तीसगढ़) 14 नवंबर। श्री साधुमार्गी जैन समता युवा संघ, रायपुर के कोषाध्यक्ष भाई आदित्य मोहन पारख ने मात्र 38 वर्ष की युवावस्था में अपनी धर्मसहायिका श्रीमती चंचल पारख के साथ आजीवन शील व्रत के प्रत्याख्यान ग्रहण कर संयम एवं धर्म आराधना का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।

वहीं, उनके सुपुत्र मात्र 10 वर्षीय बाल तपस्वी मास्टर वैदिक पारख ने एक वर्ष के लिए जमीकंद एवं रात्रि भोजन का त्याग कर बाल्यावस्था में ही तप, त्याग एवं संयम का अद्भुत परिचय दिया है।

एक ही परिवार की तीनों विभूतियों का यह धर्ममय संकल्प निश्चित ही अत्यंत हर्ष, गौरव एवं प्रेरणा का विषय है। परिवार में धर्म संस्कारों एवं संयम की ऐसी सुंदर परंपरा हम सभी के लिए अनुकरणीय है।

श्री साधुमार्गी जैन संघ, रायपुर आप तीनों के इन पावन संकल्पों की हृदय से मंगल अनुमोदना करता है।

प्रभु से मंगल कामना है कि आपके जीवन में संयम, समता, तप एवं सदाचार की ज्योत सदैव प्रज्वलित रहे तथा आपकी धर्म आराधना निरंतर आत्मकल्याण के मार्ग को प्रशस्त करे।

Chhattisgarh