संजय जैन ने देश के गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात चेराई गांव आने का दिया न्योता

संजय जैन ने देश के गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात चेराई गांव आने का दिया न्योता

चेराई राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़ ), 15 नवंबर 2026*

राजस्थान चेराई के समाजसेवी संजय जैन चेराई ने अहमदाबाद गुजरात में देश के गृहमंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान संजय जैन ने गृहमंत्री को चेराई गांव आने का आत्मीय न्योता दिया। उन्होंने चेराई गांव की सामाजिक, धार्मिक एवं विकास संबंधी गतिविधियों से भी उन्हें अवगत कराया।

गृहमंत्री श्री शाह ने न्योते के लिए आभार व्यक्त किया और अवसर मिलने पर चेराई गांव आने का आश्वासन दिया।

इस मुलाकात से चेराई गांव सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है।

Chhattisgarh Rajasthan