श्री हनुमान श्याम मंदिर में होगा आयोजन… श्री सुंदरकांड का पाठ करेंगे गणेश मिश्रा

श्री हनुमान श्याम मंदिर में होगा आयोजन… श्री सुंदरकांड का पाठ करेंगे गणेश मिश्रा

राजनंदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 15 नवंबर । श्री श्याम भरोसे परिवार द्वारा स्थानीय श्री हनुमान श्याम मंदिर में खाटू वाले श्याम प्रभु के जन्मोत्सव पर पंच दिवसीय महोत्सव कल 17 नवंबर से बड़ी श्रद्धा एवं भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा । श्री हनुमान श्याम मंदिर परिसर को भव्य स्वरूप में सजाया संवारा गया है । पूरे मंदिर परिसर को भव्य स्वरूप प्रदान किया गया है ।

मुख्य समारोह मंदिर के पीछे स्थित श्रीश्याम परिसर में संपन्न होगा । कार्तिक शुक्ला अष्टमी 17 नवंबर को महोत्सव का शुभारंभ मेंहदी उत्सव के साथ होगा । 18 को निशान यात्रा , 19 एवं 20 नवंबर को भव्य भजन संध्या तथा 21 नवम्बर को महाप्रसादी होगी ।

श्री हनुमान श्याम मंदिर में मंगलवार 17 नवंबर को दोपहर 01:15 बजे से श्री श्याम नाम की मेहंदी श्रद्धालु भक्त माता – बहनों एवं बंधुओ को लगाई जाएगी । आयोजन समिति ने श्रद्धालु श्याम प्रेमी माता – बहनों से मेंहदी उत्सव में शामिल होकर अपने हाथो में श्याम नाम की मेहंदी रचवाने का आग्रह किया है ।

महोत्सव की सफलता के लिए आयोजन को गति प्रदान करते हुए श्री हनुमंत भक्ति के तहत रात्रि 08: 01 बजे से सुप्रसिद्ध हनुमंत भक्त गणेश मिश्रा एवं साथियों के द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया जावेगा ।


श्री श्याम भरोसे परिवार आयोजन समिति ने नगर के श्रद्धालु माता – बहनों एवं बंधुओ से आग्रह किया है कि श्याम जन्मोत्सव पर आयोजित पांच दिवसीय महोत्सव में सम्मिलित होकर एवं तन – मन – धन से सहयोग कर पुण्य लाभ प्राप्त करें ।

Chhattisgarh