‎समय आ गया मन को संयम जीवन में बसाएं – मौलिकप्रभ जी… ‎संसार में जितने अच्छे लोग हैं उतने बुरे लोग भी हैं- श्रेयांशप्रभ जी

‎समय आ गया मन को संयम जीवन में बसाएं – मौलिकप्रभ जी… ‎संसार में जितने अच्छे लोग हैं उतने बुरे लोग भी हैं- श्रेयांशप्रभ जी


‎
‎राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 19 नवंबर। खरतर गच्छाधिपति मणिप्रभ सागर जी के सुशिष्य मौलिकप्रभ सागर जी ने कहा कि समय आ गया है संयम जीवन जीने का। संयम जीवन में केवल परमात्मा और गुरु ही मन में रहते हैं। सभी कषायों का त्याग करना पड़ता है।
‎               मीडिया प्रभारी विमल हाजरा ने बताया कि आज अपने चातुर्मासिक प्रवचन की कड़ी में ज्ञान वल्लभ उपाश्रय भवन में धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री मौलिकप्रभ सागर जी ने  कहा कि संयम ही जीवन का सार है। संयम जीवन जीने के लिए बहुत सी चीजों का त्याग करना पड़ता है। बाल का मुंडन तो एक बात है,संयम जीवन में काम, क्रोध, लोभ एवं मान का भी मुंडन करना पड़ता है। मन में केवल परमात्मा और गुरु का वास रहता है बाकी सभी संघो का त्याग होता है।
‎              धर्म सभा को जैन मुनि श्रेयांशप्रभ सागर जी ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राम जी ने भरत राजगद्दी में बैठे, इसलिए वनवास चुना था। राम जी को मनाने के लिए भरत के साथ माता कैकई भी गई थी किंतु राम जी नहीं माने और उन्होंने वनवास को ही चुना। वे उनके साथ अयोध्या नहीं लौटे। मुनि श्री ने कहा कि संसार में जितने अच्छे लोग हैं, उतने बुरे लोग भी हैं। हमें ऐसे बुरे लोगों से बचते हुए संयमित और खुशमय जीवन जीना है।

Chhattisgarh