ममता को छोडे बिना समता प्रवेश नहीं कर सकेगी- विनय मुनि जी म सा।

ममता को छोडे बिना समता प्रवेश नहीं कर सकेगी- विनय मुनि जी म सा।

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 19 नवंबर।
आचार्य श्री रामेश के अज्ञानुवर्तीय शिष्य ब्यावर रत्न शासन दीपक श्री विनय मुनि जी म. वो वंश वंशंशंसा ने आज समता भवन प्रवचन हाल के प्रांगण मे गुरु भगवंत उपाध्याय प्रवर को वंदन करने के बाद अपनी अमृत देशना देते हुए प्रभु पार्श्व नाथ के भजन से कहा नाग अग्नि से तुमने बचाया फिर नवकार उसको सुनाया, नाग मर कर बना स्वर्ग गामि में सेवक तुम मेरे स्वामी, नाग चिंतामणी कह लाते भव भव की चिंता मिटाते,प्रभु पारस अंतर यामि में सेवक तुम मेरे स्वामी…


म सा ने दुख पर बताया दुख का मूल ममता की खान है,ममता ही दुख का कारण क्योंकि ममता को छोड़ना बहुत कठिन है, संसार सागर से तिरना है तो ममता से छुटकारा पाना होगा।आज हमारा ममत्व द्रौपदी के चीर की तरह बढ़ती जा रही है,इसी प्रकार ज्यो ज्यो उम्र बढ़ती जा रही ममत्व बढ़ता जा रहा है। स्वार्थ के धागे में बंधा व्यक्ति दुःखों से छुटकारा नहीं पा सकता।


म सा ने कहा समता से जुड़ना है तो ममता को छोड़ना पड़ेगा,गर्भ की परिधि से सवा नो महिने की यात्रा करने के बाद बाहर आता है वो दिगंबर बनकर बाहर आता है फिर पूर्वजों ने परिधान पहनाते हैं,इस बात का बोध हो जाने पर वह इस बंधन से छुटकारा पाना चाहता क्योंकि बंधन चिंता बढाता है,मान,बढ़ायी,ईर्ष्या जब तक यह तीन चीजे नहीं छुटेगी जब तक समता नहीं आयेगी।


म सा ने कहा ममता का प्रवेश दिलों दिमाग से हुआ शांति समाधि भंग हो गयी यह बेचेने करने वाला ममत्व है उसे निकाले बिना सत्य का बोध हो नहीं सकता जिस दिन सत्य का बौध हो गया चैन की जिंदगी जियेगा,समता का उल्टा तामस होता है जो किसी से कम नहीं तो समता नहीं आयेगी।म सा ने कहा ममत्व कैसे हटे? तामसिक विचारों को हटाए बिना ममत्व नहीं हट सकता।


म सा ने बताया जब ममत्व कम होगा तो समता प्रवेश करेगी।हम संग्रह तो बहुत कर लेते पर उस का विसर्जन करना सीखना होगा तभी ममत्व को छोड़ पायेंगे। उदयवीर की कथा पर बताया कर्मों की विचित्र विडम्बना है पराक्रमी वीरभान ने जीवन में इतनी कठिनाई देखी फिर भी सारी अनैतिकता को छोड़कर विरता को पकड़े रहा।


आज की धर्म सभा में छत्तीसगढ़ रायपुर से मोहन लाल जी बाफणा व खैरागढ़ से नवीन जी चंडालिया सपरिवार उपस्थित रहें।
संघ प्रवक्ता
नोरतमल बाबेल
साधुमार्गी जैन संघ ब्यावर।

Chhattisgarh