रजक समाज को अनुसूचित जाति वर्ग में शामिल करने की मांग तेज

रजक समाज को अनुसूचित जाति वर्ग में शामिल करने की मांग तेज

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 19 नवंबर । राष्ट्रीय रजक महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष विश्राम निर्मलकर के राजनांदगांव प्रवास के दौरान जिला रजक समाज की सामाजिक बैठक चिखली स्थित दीनदयाल नगर के जिला भवन में आयोजित की गई। बैठक में सामाजिक एकजुटता, उच्च शिक्षा, संगठन की मजबूती और रजक समाज को अनुसूचित जाति वर्ग में शामिल करने की मांग को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय रजक महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विश्राम निर्मलकर एवं गौ सेवा गतिविधि प्रांत टोली के विभाग संयोजक बिलासपुर परसराम निर्णेजक की उपस्थिति में ईष्ट देव भगवान शंकर एवं संत शिरोमणि गाडगे महाराज के तैलचित्र पर तिलक लगाकर पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके पश्चात उपस्थित सामाजिक बंधुओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. लेखराम निर्मलकर ने किया। उन्होंने स्वागत उद्बोधन में जिला रजक समाज की गतिविधियों, सामाजिक एकजुटता और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विश्राम निर्मलकर ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए एकजुटता, शिक्षा और बेहतर सामाजिक व्यवहार बेहद जरूरी हैं। उन्होंने युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने तथा समाज में आपसी समन्वय और भाईचारा मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक अधिकारों की प्राप्ति के लिए संगठित प्रयास आवश्यक हैं। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को संगठन के साथ जुड़कर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

बैठक में जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष विश्राम निर्मलकर ने बताया कि रजक समाज को अनुसूचित जाति वर्ग में आरक्षण का लाभ दिलाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को पूर्व में ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि समाज की इस मांग को शासन स्तर तक पहुंचाने और संवैधानिक प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने समाज के लोगों से इस महत्वपूर्ण विषय पर एकजुट होकर सहयोग करने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय रजक महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के बैनर तले प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों के माध्यम से मुख्यमंत्री, राज्यपाल एवं राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने की भी योजना है, ताकि समाज की मांग को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी सामाजिक प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विश्राम निर्मलकर, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष डॉ. लेखराम निर्मलकर, जिला उपाध्यक्ष डॉ. हेमसिंग निर्मलकर, कैलाश सोनवानी, जिला कोषाध्यक्ष योगेश निर्मलकर, जिला सचिव रोहितराम निर्मलकर, परसराम निर्णेजक, प्रदेश जिला मीडिया प्रभारी लोकेश रजक, जिला पंचायत सदस्य अंबागढ़ चौकी नेहरू रजक, दुर्ग नगर संरक्षक दीनानाथ रजक, सलाहकार रवि निर्मलकर एवं पवन निर्मलकर, संगठन मंत्री रामनाथ, परिक्षेत्र अध्यक्ष जीवन निर्मलकर, शहर अध्यक्ष गोपी रजक, दुर्ग नगर सचिव दिलीप निर्मलकर, खेमराज निर्मलकर, रामास, नंदूराम निर्मलकर, भाजपा ग्रामीण राजनांदगांव के महामंत्री बलराम निर्मलकर, केशव निर्मलकर, अशोक निर्मलकर, द्रोपती निर्मलकर, कन्हैया निर्मलकर, दिकू निर्मलकर, बिहारी निर्मलकर, भोज निर्मलकर, भूषण निर्मलकर एवं ढाबा परिक्षेत्र अध्यक्ष हीरालाल निर्मलकार सहित राजनांदगांव शहर एवं विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की जानकारी समाज के मीडिया प्रभारी लोकेश रजक ने दी।

Chhattisgarh