रायपुर (अमर छत्तीसगढ़) श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद ने आज जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट की । मुख्यमंत्री जी ने मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी ।
मंदिर दादाबाड़ी ट्रस्ट के महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि इस अवसर पर आधुनिक गौशाला संचालित करने की चर्चा मुख्यमंत्री से हुई उन्होंने गौ माता की सेवा प्रकल्प के लिए पूर्ण सहयोग का आशीर्वाद दिया ।
श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व ट्रस्ट मण्डल ने आधुनिक गौशाला खोलने का संकल्प लिया है ।

