हैंडबॉल में राजनांदगांव की बेटियों का जलवा, 10 खिलाड़ियों का 48वीं एचएफआई जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगी अपना जौहर

हैंडबॉल में राजनांदगांव की बेटियों का जलवा, 10 खिलाड़ियों का 48वीं एचएफआई जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगी अपना जौहर

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 22 नवंबर । जिले की बालिका हैंडबॉल खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राजनांदगांव की 10 बालिकाओं का 48वीं एच.एफ.आई. जूनियर बालिका राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है।

यह प्रतियोगिता 25 से 29 नवंबर 2026 तक मस्तुआना साहिब, संगरूर, पंजाब में आयोजित होगी। चयनित खिलाड़ी रविवार को छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना होंगी और राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी।

चयनित खिलाड़ियों में भावना(शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बुचाटोला), नंदनी(शासकीय रानी सूर्यमुखी देवी कालेज छुरिया ), फुलेश्वरी (शासकीय रानी सूर्यमुखी देवी कालेज छुरिया ), भाग्यश्री (शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बुचाटोला), चंदानी(शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बुचाटोला), रविना (शासकीय रानी सूर्यमुखी देवी कालेज छुरिया ), अनुष्का सोनी (साइंस कॉलेज), जया साहू(नीरज पब्लिक स्कूल), योगिता गुप्ता (नीरज पब्लिक स्कूल) एवं प्रथा चौहान (आर के सी स्कूल) शामिल हैं।

इन खिलाड़ियों को प्रशिक्षक धर्मोक्ष जमुरिया (पीटीआई शासकीय स्कूल बुचाटोला), निशार अब्बास (पीटीआई नीरज पब्लिक स्कूल)एवं जयश मुदलियार( पीटीआई गायत्री स्कूल) द्वारा नियमित रूप से हैंडबॉल का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन, मेहनत एवं खिलाड़ियों के निरंतर अभ्यास से जिले की बालिकाएं लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।

Chhattisgarh