आदमी वर्तमान में जीता है दुखी नहीं होता, भूतकाल की बात, भविष्य की आशा पालने वाला गर्त में जाता है – अक्षय मुनि

आदमी वर्तमान में जीता है दुखी नहीं होता, भूतकाल की बात, भविष्य की आशा पालने वाला गर्त में जाता है – अक्षय मुनि

बालोद (अमर छत्तीसगढ़) 23 नवंबर।
समता भवन बालोद में चातुर्मास प्रवचन श्रृंखला की धर्म सभा में शासन दीपक श्री अक्षय मुनि जी मसा ने फरमाया कि जो आदमी वर्तमान में जीता है दुखी नहीं होता, भूतकाल की बात, भविष्य की आशा पालने वाला गर्त में जाता है। जीवन में अर्थ मत डालो ऑलरेडी उसमें अर्थ समाहित है, व्यक्ति हमेशा नया सोच लेते हैं। बेईमान, क्रोधी हो तो वैसा ही जी लो, मन की कुंठाओं में जी रहे हैं, फूलों की तरह जीना है तो कांटे से मन को लगा दो । दूसरे पर दोष देने से अच्छा यह सोचें कि मेरा भी दोष है तो स्वीकार करें।

पेड़ पौधों को चिंता नहीं क्योंकि उसमें मन नहीं होता , तकलीफ होती है जब पेड़ पौधों की डाली तोड़ी जाती है। मनुष्य में मन है इसलिए चिंता में रहता है। मनुष्य का जहर अढाई द्वीप में रहता है जबान पे लगा घांव ठीक हो जाएगा लेकिन व्यक्ति को जबान की पीड़ा पहुंची तो कभी ठीक नहीं हो पाता। जिंदगी में अच्छाई गुणों की देखना , कमियों को नहीं देखना, नहीं तो धर्म का पौधा सुख जाएगा।

सिर्फ मन की बुद्धि नहीं चलाओ। अनुभवी के साथ दोस्ती करो, अति आत्मविश्वास में मत रहना, घटना कब घटेगा पता नहीं चलेगा। व्यापकता देखो , विराट के दर्शन करो। जीवन का विकास हो रहा है ध्यान देना होता है।
खुद की सेल्फी मत लो, ऐसी अपनी इमेज बना की दुनिया तुम्हारे साथ सेल्फी ले।
जैन मुनि ने आगे कहा कि इंसान में मानवता का धर्म कब पैदा होगा ? धर्म एक ही है मानव धर्म , जात-पात ना करो। संसार में नजरों की कमी है, अपना जीवन सत्यम शिवम सुंदरम बनाओ। जितना विवेक रखेंगे उतना कीमत मिलेगी। भूतकाल के प्रपंच को हमेशा के लिए डिलीट करो, आज को पकड़ो। भविष्य में क्या होने वाला है उसको छोड़ो।

धर्म नगरी बालोद का चातुर्मास ऐतिहासिक रहा—

जैन मुनि की प्रेरणा से चातुर्मास में पिछले चार महीना से निरंतर त्याग तपस्या का क्रम निरंतर जारी है,इस चातुर्मास में अब तक 11 मासखमण व 91 अठाई से ऊपर तपस्या पूर्ण हो चुकी है, कुल 102 बड़ी तपस्या अब तक हुई है । धर्म सभा में तपस्या के क्रम में आज विकास नाहटा ने 27, सुनील ललवानी, निर्मला गोलछा ने 8, गौरव चौरडिया ने 7 , शालू नाहटा ने 6 उपवास तपस्या का संकल्प ग्रहण किया। संवर तप आराधना में भाइयों ने 3073 संवर पूर्ण किए हैं।

जैन संत 25 को सुबह बालोद से आगे बढ़ेंगे —
29 जुलाई को चातुर्मास प्रारंभ हुआ था, 24 नवंबर 2026 तक यह चातुर्मास पूर्ण होगा। उसके बाद जैन संत श्री अक्षय मुनि जी मसा 25 को बालोद से विहार कर मालीघोरी डौंडीलोहारा से आगे पैदल चलकर राजस्थान की ओर बढ़ने की संभावना है।

Chhattisgarh