राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 20 दिसम्बर। छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय हॉकी निर्णायक शकिल अहमद दिनांक 28 दिसम्बर 2024 से 1 फरवरी 2025 तक राऊरकेला और रांची (झारखण्ड) मे होने वाले हीरो हॉकी इंडिया लीग ( HIL) चैम्पियनशिप में निर्णायक कि भूमिका निभाएगें।
एक विज्ञाप्ति में जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष फ़िरोज़ अंसारी ने बताया की शकिल अहमद की नियुक्ति 28 दिसम्बर 2024 से 1 फरवरी 2025 तक राऊरकेला और रांची (झारखण्ड) में आयोजित होरो हॉकी इंडिया लीग चैम्पियनशिप में हॉकी इंडिया द्वारा की गई है।
श्री शकिल अहमद उक्त प्रतियोगिता हेतू 26 दिसम्बर 2024 को राऊरकेला के लिए रवाना होगें।
श्री शकिल अहमद पिछले कई वर्षो से हॉकी इंडिया के राष्ट्रीय निर्णायक है।
इस दौरान उन्होने सम्पूर्ण भारत में अनेक प्रतियोगिताओ मेें शानदार निर्णायकी की जिसमें ओबेदुल्ला खां गोल्ड कप भोपाल, एशियन स्कूल गेम भोपाल , नेशनल गेम गोवा ,सीनियर नेशनल चैंपियनशिप लखनऊ ,खेलो इंडिया यूथ गेम पंचकूला हरियाणा, खेलो इंडिया यूथ गेम ग्वालियर एमपी, इंडियन ऑयल सर्विसेज सुरजीत आल हॉकी टूर्नामेंट जालंधर,बेटन कप ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट कोलकाता ,सीनियर नेहरू ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट हैदराबाद,सर्वेश्वर दास ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट राजनंदगांव,लाल बहादुर शास्त्री ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट न्यू दिल्ली,आल इंडिया रणजीत सिंह हॉकी टूर्नामेंट न्यू दिल्लीआदि प्रमुख है।
उनकी इस उपलब्धी पर छत्तीसगढ़ हॉकी व जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष फ़िरोज़ अंसारी, रमेश डाकलिया, कुतुबुद्दीन सोलंकी, रणविजय प्रताप सिंह,सहायक संचालक ए एक्का, नीलमचंद जैन, गणेश प्रसाद शर्मा, भुषण सॉव, अजय झा,प्रकाश शर्मा, मृणाल चौबे, अनुराज श्रीवास्तव, ज्ञानचंद जैन, सुश्री ऑशा थॉमस, अब्दुल कादिर ,प्रिंस भाटिया, महेंद्र सिंह ठाकुर, कुमार स्वामी, राजू रंगारी, गुणवंत पटेल, श्रीमती ममता गुप्ता, श्रीमती बबिता लिल्हारे, योगेश दिवेदी, दीपक यादव, अमित माथुर, अभिनव मिश्रा, खेमराज सिन्हा, सचिन खोब्रागडे, संदीप यादव, लक्मन यादव,कृष्णा यादव, सहित मार्निग सिनियर हॉकी ग्रुप के सभी सदस्यो ने बधाई व शुभकानांए दी।