कोमाखान(अमर छत्तीसगढ) 26 दिसम्बर। भाजपा मंडल कोमाखान में वीर बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन कर सिक्ख समाज के 10वे गुरु एवं खालसा धर्म के संस्थापक गुरु गोविंद सिंह जी के वीर सपूत साहेबजादों की कुर्बानी को याद कर उन्हें स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस कार्यक्रम में अतिथि वक्ता मंडल महामंत्री हरमीत बग्गा जी बागबाहरा,मंडल अध्यक्ष नितिन जैन,जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा लेखमणि पटेल, विप्र समाज से अनिल द्विवेदी एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी परिवार से दीदी जी ने अपने विचारों को रखते हुए उनके बलिदान को याद किया।

उक्त सभा में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पंकज जैन, महिला मोर्चा मंडल मंत्री किरण यदु,भाजपा नेता सोमनाथ चंद्राकर, युवा मोर्चा नेता भूपेंद्र साहू,भूषण देवांगन, धनीराम साहू एवं बड़ी संख्या में समाज के अनेक वर्ग के लोग सम्मिलित हुए,कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा मंडल मंत्री भीमा साहू ने किया।
