रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 13 फरवरी। छत्तीसगढ़ के विधायक, मंत्री और सांसद प्रयागराज जाने के लिए रवाना हो गए हैं। इसी के साथ प्रदेश में सियासी हलचल बढ़ गई है। दोनों ओर से प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कांग्रेस के बाकी विधायकों के महाकुंभ नहीं जाने पर तंज कसा। वे बोले- जिनके तकदीर में नहीं है वो कुंभ नहीं जा रहे हैं। तकदीर वाला ही कुंभ जा रहा है। तकदीर डॉ रमन सिंह नहीं लिख सकता। जिनके तकदीर में नहीं है वो खारून में भी डुबकी लगा सकते हैं।

सीएम साय बोले- संगम में स्नान कर पुण्य के भागी बनेंगे
वहीं महाकुंभ में स्नान को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, आज राज्यपाल मंत्रिमंडल, विधानसभा अध्यक्ष, विधायक सभी प्रयागराज जा रहे हैं। संगम में स्नान कर पुण्य के भागी बनेंगे। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करते हैं, उनका आमंत्रण था। छत्तीसगढ़ पवेलियन लगा है, वहां सभी व्यवस्थाएं हैं। मां गंगा से छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए कामना करेंगे। कांग्रेस के कुछ विधायक भी जा रहे हैं।
प्रयागराज की भूमि को वंदन करने जा रहे- कौशल्या साय
सीएम साय की पत्नी कौशल्या साय भी प्रयागराज जा रही हैं। उन्होंने कहा कि, प्रयागराज की भूमि को वंदन करने जा रहे हैं। ताकि अंदर की जो थकान है वह मिट जाए। नई एनर्जी के साथ छत्तीसगढ़ वापस आए। नए विश्वास के साथ अपनी आस्था को आगे बढ़ाएंगे। सीएम साहब के लिए उत्तम स्वास्थ्य की कामना करेंगे।

विस अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कांग्रेसियों पर कसा तंज
वहीं कांग्रेस के बाकी विधायकों के महाकुंभ नहीं जाने पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने तंज कसा। वे बोले- जिनके तकदीर में नहीं है वो कुंभ नहीं जा रहे हैं। तकदीर वाला ही कुंभ जा रहा है। तकदीर डॉ रमन सिंह नहीं लिख सकता। जिनके तकदीर में नहीं है वो खारून में भी डुबकी लगा सकते हैं।