डोंगरगढ़(अमर छत्तीसगढ) 15 फरवरी। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आ गए हैं। नगर पंचायत लाल बहादुर नगर में भाजपा के देवेन्द्र साहू ने नपं के अध्यक्ष पद पर कब्ज़ा कर लिया है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस राजकुमार साहू और दो निर्दलीय उम्मीदवार को हराया है। उनकी जीत के बाद से नगर में जश्न शुरू हो गया है। भाजपा कार्यकर्ता एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। नगर पंचायत बनने के बाद एलबी नगर में यह पहला निकाय चुनाव था।
दरअसल, नगर पंचायत बनने के बाद यह लाल बहादुर नगर में पहला चुनाव था। जिसमें लोगों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया था। नगर में भाजपा- कांग्रेस के अलावा कांग्रेस के ही दो निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में थे। जिसके चलते यहां का मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया था। जिसको देखते हुए मतदाता चुनाव के दौरान तरह- तरह के कयास लगाए जा रहे थे।
एक हजार 192 मतों से जीते देवेन्द्र साहू
निकाय चुनाव के नतीजे आने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि, नगर के अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी ने जीत का परचम लहराया है। देवेन्द्र साहू एक हजार 192 वोट मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी राजू साहू को 711, निर्दलीय प्रत्याशी राकेश सिन्हा को 613 और उषा यदु को 550 वोट मिले हैं। प्रथम बार हुए निकाय चुनाव में देवेन्द्र साहू एलबी नगर पंचायत के पहले अध्यक्ष बन गए हैं।